September 18, 2026 |

BREAKING NEWS

मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियन
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

युवा मोर्चा की वाल राइटिंग अभियान,विधायक ने की कार्यक्रम की शुरुआत

राजपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ के आह्वान पर भाजपा युवा मोर्चा मंडल राजपुर द्वारा सदस्यता अभियान के अंतर्गत वाल राइटिंग कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक निवास राजपुर में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक माननीय श्रीमती उदेश्वरी पैकरा एवं भाजपा जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल के द्वारा संपन्न हुआ।

यह अभियान पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में एक साथ प्रारंभ किया गया है, जिसके तहत युवाओं को भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा से जोड़ने एवं सदस्यता अभियान को गति देने का लक्ष्य रखा गया है। राजपुर मंडल द्वारा इस अभियान की प्रभावी शुरुआत की गई। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों ने सदस्यता अभियान को व्यापक स्तर पर सफल बनाने एवं अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने का संकल्प लिया।

     कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री संजय सिंह, विनय भगत, युवा मोर्चा प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य एवं जनपद उपाध्यक्ष आकाश अग्रवाल, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मंगलम पांडेय, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष राजेश यादव, सहित अन्य पदाधिकारीगण सहित युवा मोर्चा से उपाध्यक्ष रोशन गुप्ता, सावंत त्रिपाठी, राहुल गुप्ता,आशीष सोनी सुनील गुप्ता एवं बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!