September 16, 2026 |

BREAKING NEWS

राजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेलमवेशी तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारबलरामपुर के 43 होनहारों को लक्ष्य शिक्षण संस्थान देगा निशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग,ग्राउंड में युद्धस्तर पर तैयारी शुरूअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने सरगुजा संभाग में किया संगठन विस्तार,उदय पण्डो और रूपेश यादव को मिली कमानजंगल की लकड़ी काटने से मना करने पर तलवार लहराकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तारदहेज की मांग से तंग आकर नवविवाहिता ने की आत्महत्या, पति और ससुर गिरफ्तारभाजपा जिला महामंत्री संजय सिंह की माताजी चम्पा देवी का निधन,क्षेत्र में शोक की लहर
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के अंतर्गत जिले में नवीन आवेदनों की प्रक्रिया शुरू

बलरामपुर प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी (2.0) के अंतर्गत बलरामपुर जिले के सभी नगरीय निकायों में पात्र हितग्राहियों से नवीन आवेदन लिए जा रहे हैं। जिसके अंतर्गत जो भी हितग्राही पात्र है अपना आवेदन अपने संबंधित नगरीय निकाय में आवेदन कर सकते है।
जिले के शहरी क्षेत्रों में आवासहीन एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को स्वयं का पक्का घर उपलब्ध कराने हेतु शासन द्वारा नियमों को और अधिक सुगम बनाया गया है। जिसमें पूर्व में दर्ज नियमों के अनुसार 2500 वर्ग फुट से अधिक जमीन वाले भूमि स्वामी पात्र नहीं थे। शासन द्वारा इस कंडिका को हटा दिया है। ताकि अधिक से अधिक पात्र परिवारों को योजना का लाभ मिल सके। साथ ही आवास हेतु पात्रता के लिए नियमानुसार स्वयं के नाम पर भूमि हो। सलाना परिवार की आय 3 लाख से कम हो। स्वयं का पक्का मकान नहीं हो। निकाय अंतर्गत अगस्त 2024 के पूर्व का निवासी होना अनिवार्य है।

पात्र हितग्राही संबंधित नगरीय निकाय में करें आवेदन
सभी नगरीय निकायों में पात्र हितग्राहियों को आवेदन प्रक्रिया में सहायता इच्छुक आवेदक अपने संबंधित नगरीय निकाय में संपर्क कर सकते है इसके लिए नगर पालिका परिषद बलरामपुर एवं रामानुजगंज में  प्रवीण कुमार पटेल, मो. 8962999854, नगर पंचायत वाड्रफनगर में  राहुल गुप्ता मो. 9754852418, नगर पंचायत राजपुर एवं कुसमी में  सल्यभ सोनी मो. 8770353046 मे संपर्क कर सकते है। सभी निकायों को निर्देशित किया गया है कि पात्र हितग्राहियों के आवेदन समयबद्ध तरीके से प्राप्त कर उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करें, ताकि अधिक से अधिक परिवार इस जनकल्याणकारी योजना का लाभ प्राप्त कर सकें और अपने सपनों का घर बना सकें।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!