July 22, 2026 |

BREAKING NEWS

बाड़ी जुताई के दौरान मारपीट के मामले में तीन गिरफ्तारप्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9 वीं प्रवेश हेतु काउंसिलिंग 22 जुलाई से प्रारंभखबर प्रकाशन के बाद कलेक्टर ने लिया संज्ञान,बरियों मार्ग को बनाया जा रहा सुगम,आमजन की सुविधा को देखते हुए मार्ग पर तेज़ी से चल रहा सुधार कार्यसुरेन्द्र यादव बने भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक,प्रदेश नेतृत्व ने सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारीNH-343 पर बरियों के पास बदहाली: दलदल में तब्दील हुई सड़क, कीचड़ से होकर स्कूल जाने को मजबूर छात्राएंपहले आया ड्राइवर बनकर,फिर करने लगा ब्लैकमेल,अब पुलिस की हिरासत मेंजमीन विवाद में हेडमास्टर की हत्या के मामले में दोनों चचेरे भाई गिरफ्तार,स्कूल जाते समय गला रेतकर की थी हत्या…शिक्षक के हत्या के बाद गुस्साए परिजनों ने आरोपियों के घर लगाई आगस्कूल जा रहे शिक्षक की गला रेतकर हत्या,जमीन विवाद में चचेरे भाइयों ने दी घटना को अंजामडीएवी पतरातु में बाल कैबिनेट का हुआ गठन,प्राचार्य ने बच्चों को लक्ष्य के प्रति निष्ठावान बने रहने का दिया संदेश
आस्थाकोरियागैजेट्सचिकित्साछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिसरगुजासीतापुरसुरजपुर

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में फिर दिखी अव्यवस्था का आलम,,,पर्ची कटवाने घंटो लाइन में लगे रहे गर्भवती महिलाएं…

राजपुर। जिले के राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में एक बार फिर दिखी अव्यवस्थाओं का अम्बार,मरिजों को ईलाज कराने के लिए घंटों लाईन में लग कर कटाना पड़ रहा है पर्चा,बुजुर्ग और गर्भवती महिलाओं को लाईन में खड़े रहने से हो रही परेशानी।

        बुधवार को राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में मौसमी बीमारियों से ग्रसित आम लोगों के सहित कई ग्राम पंचायतों से आए गर्भवती महिलाएं जो अपनी मंथली चेकप कराने स्वस्थ्य केन्द्र पहुंची हुई थी। उन्हें ईलाज कराने के लिए पर्ची कटाने के लिए घंटों लम्बी लाईन में लगना पड़।इस समस्या से निपटने अस्पताल प्रबंधन के द्वारा कोई भी वैकल्पिक व्यवस्था नही किया गया है जिससे मरिजों मे खासा रोष देखने को मिला। मरिजों ने कहा कि आम लोगों की समस्याओं से किसी को कोई सरोकार नही है जो पहुंच वाले होते हैं उनका पर्ची बड़ी आसानी से बाहर ही बाहर दे दिया जाता है।आम लोग घंटों लाईन में लग कर अपना ईलाज करा रहे हैं।लोगों को घंटों लाईन में लगे रहने से कई मरीज अपना बिना ईलाज कराए अस्पताल से लौट जाते हैं। परिजनो ने सरकार से गुहार लगाते हुए राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में एक से अधिक पर्चा काउंटर खोलने की व्यवस्था करने का आग्रह किया है, जिससे लोगों को बेहतर सुविधाएं मुहैया हो सके।

       गैर तलब है कि अस्पतालों की अव्यस्थाएं किसी छिपी हुई नही है यहां तक की स्वास्थ्य सुविधाओं की बात करें तो तत्काल राहत के लिए सरकार ने सभी जिलों में 108 और 102 वाहनों की व्यवस्था की है, लेकिन बलरामपुर जिले में आलम यह है कि लोग 108 और 102 को घंटों फोन लगाते रहते हैं पर उनका जवाब तक नही मिलता है। इन वाहनों की लचर व्यवस्था को देख आम लोग स्वयं निजी वाहनों की व्यवस्था कर मरीजों को स्वास्थ्य केंद्रों में लाया जाता है जो स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर कई सवाल खड़े करते हैं।

        स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली पर युवा कांग्रेसी नेता ने कहा कि जिले में प्रशासनिक व्यवस्था पुरी तरह से बेलगाम हो चुकी है आलम यह है कि स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ बीएमओ और प्रशासनिक अधिकारी इन समस्याओं पर बिल्कुल उदासीन हैं। लोगों की इन समस्याओं से किसी को कोई लेनादेना नही है शिकायत के बाद भी समस्याओं का निराकरण नही होना बड़ी दूर्भाग्य की बात है। जिले में संचालित 108 और 102 वाहनों की स्थिति बेहद खराब है जिससे जिले भर के लोगों को बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

       स्वास्थ्य केन्द्र में पदस्थ डॉक्टर प्रशांत पंखा ने बताया कि मौसमी बिमारी होने कारण मरिजों की संख्या बढ़ी है,साथ आज एमसी डे होने के कारण गर्भवती महिलाओं की संख्या बहुत ज्यादा है जो कई अलग अलग ग्राम पंचायतों से आईं हैं जिससे आज मरिजों की संख्या बहुत ज्यादा है। पर्चा काउंटर एक ही होने के कारण समस्याएं आ रही है जिसके लिए हमने बीएमओ से बात की है, लेकिन बीएमओ नए होने के कारण व्यवस्थाएं नही सुधर पाई है इसके लिए हम पुनः बीएमओ और सीएमएचओ से बात कर व्यवस्थाओं को सुधरवाएंगे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!