
बलरामपुर/रघुनाथनगर। चरित्र शंका पर टांगी से मारकर हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
दिनांक 13/05/26 को बलरामपुर जिले के जनकपुर साप्ताहिक बाजार में सब्जी बेचने गए बगईनार निवासी राम प्रसाद सिंह को साप्ताहिक बाजार से वापस आते समय रात करीब 9-10 बजे के मध्य आरोपी बंधू सिंह निवासी जनकपुर के द्वारा हाथ में रखे टांगी से पीछे से राम प्रसाद के गर्दन पर वार कर दिया जिससे राम प्रसाद वहीं मोटरसाइकिल सहित गिर गया। प्रत्यक्ष दर्शियों ने तत्काल घर वालों को सूचित करते हुए उपचार हेतु अंबिकापुर भेजा गया था जिसकी दिनांक 14/05/26 को उपचार के दौरान मृत्यु हो गई मर्ग पंचनामा की कार्यवाही जिला चिकित्सालय अंबिकापुर में की गई तथा मृतक के भाई के द्वारा थाना रघुनाथ नगर में उक्त के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
प्रार्थी कि रिपोर्ट पर थाना रघुनाथ नगर में अपराध कायम कर धारा 103(१) bns के तहत मौके पर एफएसएल की टीम को बुलवाकर जांच शुरू की गई। आरोपी बंधू सिंह की पता तलाश कर आज दिनांक 15/05/26 को जनकपुर के जंगल से उसे हिरासत में लेकर थाना रघुनाथ नगर लाकर पूछताछ किया गया तो उसने अपना जुर्म करना स्वीकार किया तथा पत्नी की चरित्र पर शंका को लेकर राम प्रसाद पर हमला कर उसकी हत्या करना भी स्वीकार किया। घटना में प्रयुक्त लोहे की टांगी को हत्या के बाद आरोपी बंधू सिंह आयाम पिता रामशरण उम्र 36 वर्ष निवासी जनकपुर के द्वारा झाड़ी में फेंक कर भाग गया जिसे आरोपी की निशानदेही पर गवाहों के समक्ष बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर दिनांक 15/05/26 को न्यायालय वाड्रफनगर में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।



