November 3, 2026 |

BREAKING NEWS

मैदान पर उतरी गांव-कस्बों की प्रतिभा, जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक का शुभारंभचिरायु की पहल से रामसाय की आंखों में लौटी रोशनी, मेकाहारा रायपुर में ट्रॉमेटिक मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशनजिले में 772 मतदान केन्द्रों का प्रकाशन, 12 नवंबर को आएगी प्रारूप मतदाता सूचीसशक्त नारी,युवा उड़ान थीम पर बलरामपुर में राज्योत्सव,योजनाओं की लगी प्रदर्शनी, लोकनृत्यों से सजी सांस्कृतिक संध्यापटवारियों को हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने का अल्टीमेटम,संभाग के सभी 819 पटवारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देशमीडिया कर्मियों के लिए स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा सुरक्षा योजना,योजना के प्रारूप पर आज से सुझाव आमंत्रितस्कॉर्पियो में क्रूरतापूर्वक मवेशी भरकर झारखंड ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,वाहन और मवेशी जप्तमां पर कुदाली से जानलेवा हमला करने वाला कलयुगी बेटा गिरफ्तारकोरिया में संभागीय आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,56 लीटर अवैध महुआ व हड़िया शराब जब्तराजपुर के अग्रसेन भवन में विधानसभा स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मेलन संपन्न,वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान
कोरियाक्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर लगातार कार्रवाई,बलरामपुर एवं पस्ता क्षेत्र में अवैध गिट्टी परिवहन पर चार हाइवा जब्त

बलरामपुर। कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में खनिज विभाग एवं संयुक्त टीम के द्वारा अवैध खनिज परिवहन पर बलरामपुर एवं पस्ता क्षेत्र में कार्रवाई की गई। इस दौरान अवैध रूप से गिट्टी का परिवहन करते हुए कुल चार हाइवा वाहनों को जब्त किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार खनिज विभाग की टीम द्वारा क्षेत्र में नियमित निगरानी एवं जांच की जा रही थी। इसी दौरान वाहनों की जांच की गई, जिसमें आवश्यक दस्तावेज एवं वैध अनुमति प्रस्तुत नहीं किए जाने पर चार वाहनों को जब्त कर खनिज नियमों के अंतर्गत अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
         खनिज विभाग अधिकारी ने बताया कि जिले में अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर रोक लगाने के उद्देश्य से लगातार निगरानी की जा रही है। शासन के निर्देशानुसार खनिज संपदा के संरक्षण के लिए संयुक्त रूप से मॉनिटरिंग करते हुए कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी तथा अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वालों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!