September 17, 2026 |

BREAKING NEWS

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेलमवेशी तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारबलरामपुर के 43 होनहारों को लक्ष्य शिक्षण संस्थान देगा निशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग,ग्राउंड में युद्धस्तर पर तैयारी शुरूअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने सरगुजा संभाग में किया संगठन विस्तार,उदय पण्डो और रूपेश यादव को मिली कमानजंगल की लकड़ी काटने से मना करने पर तलवार लहराकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

शांति एवँ सौहार्दपूर्ण त्यौहार मनाने शांति समिति की बैठक,,,हुड़दंगियों की खैर नहीं…

राजपुर। आगामी होली एवँ ईद पर्व में मद्देनजर शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना परिसर में शाम 4 बजे थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम देवेंद्र प्रधान ने की। इस दौरान थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह एवं नगर पंचायत सीएमओ रविंद्र लाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।

        बैठक में एसडीएम देवेंद्र प्रधान ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं पुलिस अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि त्यौहार आपसी भाईचारे, प्रेम और सद्भाव का प्रतीक होते हैं इसलिए पर्व को शांतिपूर्ण एवँ सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि त्यौहार रों के दौरान किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थों का सेवन एवं विक्रय पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। यदि कोई व्यक्ति नियमों का उल्लंघन करते पाया जाता है तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

       बैठक में एसडीएम देवेंद्र प्रधान एवँ थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह ने नगर नगरवासियों की उपस्थिति में सर्व सम्मति से निर्णय लिया कि युवाओं द्वारा तेज गति से वाहन चलाने, हुड़दंग मचाने अथवा शांति व्यवस्था भंग करने की स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन क्षेत्र में सतत निगरानी रखेगा तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष चौकसी बरती जाएगी।

       बैठक में होली पर्व के दौरान गुलाल एवं अबीर के साथ शांतिपूर्ण ढंग से त्यौहार मनाने की अपील की गई। साथ ही ईद पर्व को भी आपसी सद्भाव एवं सौहार्द के साथ मनाने का आग्रह किया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।

        इस अवसर पर कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, भाजपा जिला महामंत्री संजय सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष धरम सिंह, सुरेश सोनी, पार्षद राजन त्रिपाठी, महेंद्र गुप्ता, विश्वास गुप्ता, शुभम सोनी, अनुल अंसारी, पुलिसकर्मी अशोक तिर्की, रूपेश यादव, सैलेन्द्र गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!