November 1, 2026 |

BREAKING NEWS

कोरिया में संभागीय आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,56 लीटर अवैध महुआ व हड़िया शराब जब्तराजपुर के अग्रसेन भवन में विधानसभा स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मेलन संपन्न,वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान2 नवंबर को सजेगा राज्योत्सव का भव्य मंच,’सशक्त नारी, युवा उड़ान’ थीम पर जुटेंगे ख्याति प्राप्त और स्थानीय कलाकारचेकडैम निर्माण में गुणवत्ता से समझौता पड़ा भारी,तकनीकी सहायक की संविदा समाप्तउल्लास कार्यक्रम के तहत दीपावली की पूर्व संध्या पर जिलेभर में जलेगा ‘एक दीप साक्षरता का’कलेक्टर ने किया राज्योत्सव स्थल का निरीक्षण, मौसम को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएँ समय पूर्व सुनिश्चित करने के निर्देश‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर विचार रखेंगे बलरामपुर के युवा,3 नवंबर को जिला स्तरीय युवा संसदसूरजपुर में आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,22 लीटर अवैध महुआ व मध्य प्रदेश की विदेशी शराब जब्तबलरामपुर जिले में भारी बारिश की आशंका, 29 अक्टूबर को सभी स्कूलों में छुट्टी घोषितपूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय लरंग साय की प्रतिमा का वर्चुअल अनावरण,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी 202 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिसरगुजासीतापुरसुरजपुर

गणेश चतुर्थी को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न,सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील

राजपुर (बलरामपुर)। गणेश चतुर्थी पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को राजपुर थाना परिसर में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के निर्देशन में आयोजित इस बैठक में पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभिन्न गणेश उत्सव समितियों के पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक शामिल हुए।

बैठक के दौरान आगामी गणेशोत्सव के मद्देनजर कानून-व्यवस्था, सुगम यातायात, पंडालों की सुरक्षा, विद्युत व अग्नि सुरक्षा तथा प्रतिमा विसर्जन मार्गों पर चाक-चौबंद व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पंडालों में ध्वनि विस्तारक यंत्रों (डीजे/लाउडस्पीकर) का उपयोग निर्धारित नियमों और समय-सीमा के भीतर ही किया जाए।

थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह ने उत्सव समितियों एवं आम नागरिकों से पर्व को आपसी भाईचारे और सद्भाव के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना अथवा अफवाहों पर ध्यान न दें। साथ ही सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक या माहौल बिगाड़ने वाली पोस्ट प्रसारित करने से बचने की सख्त हिदायत दी गई।

​बैठक में समितियों को प्रशासनिक दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा अप्रिय स्थिति की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया गया। उपस्थित सभी नागरिकों व समिति पदाधिकारियों ने पर्व को शांतिपूर्वक संपन्न कराने में पुलिस-प्रशासन को हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!