September 16, 2026 |

BREAKING NEWS

राजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेलमवेशी तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारबलरामपुर के 43 होनहारों को लक्ष्य शिक्षण संस्थान देगा निशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग,ग्राउंड में युद्धस्तर पर तैयारी शुरूअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने सरगुजा संभाग में किया संगठन विस्तार,उदय पण्डो और रूपेश यादव को मिली कमानजंगल की लकड़ी काटने से मना करने पर तलवार लहराकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तारदहेज की मांग से तंग आकर नवविवाहिता ने की आत्महत्या, पति और ससुर गिरफ्तारभाजपा जिला महामंत्री संजय सिंह की माताजी चम्पा देवी का निधन,क्षेत्र में शोक की लहर
आस्थाकोरियाखेलगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

विकासखंड राजपुर में 16 से 19 सितंबर तक होंगी सरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिताएँ

राजपुर (बलरामपुर)। विकासखंड राजपुर में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों एवं युवाओं को खेल प्रतिभा के विकास हेतु मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सरगुजा ओलंपिक 2026-27 का आयोजन किया जा रहा है। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राजपुर द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार विभिन्न खेल विधाओं की प्रतियोगिताएँ 16 से 19 सितंबर तक निर्धारित स्थलों पर आयोजित होंगी।


16 सितंबर को कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय ग्राउंड में एथलेटिक्स स्पर्धाएँ तथा कॉलेज ग्राउंड में बैडमिंटन प्रतियोगिता होगी। 17 सितंबर को हायर सेकेंडरी स्कूल बालक ग्राउंड में कबड्डी, खो-खो एवं वॉलीबॉल तथा स्वामी आत्मानंद उ. विद्यालय ग्राउंड में बास्केटबॉल की स्पर्धाएँ आयोजित होंगी। 18 एवं 19 सितंबर को हायर सेकेंडरी स्कूल बालक ग्राउंड में फुटबॉल की वर्गवार एवं सामूहिक प्रतियोगिताएँ तथा 19 सितंबर को इसी स्थल पर महिला वर्ग की रस्साकशी एवं कराते स्पर्धा संपन्न होगी।


प्रतियोगिता में केवल ऑनलाइन पंजीकृत प्रतिभागी ही भाग लेने के पात्र होंगे। सभी प्रतिभागियों को विद्यालय से जारी परिचय पत्र एवं आधार कार्ड साथ लाना तथा निर्धारित समय से 20 मिनट पूर्व आयोजन स्थल पर उपस्थित होना अनिवार्य होगा। अनुशासन बनाए रखना आवश्यक होगा और नियमों के उल्लंघन पर प्रतिभागिता निरस्त की जा सकेगी।


सरगुजा ओलंपिक का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के विद्यार्थियों तथा युवाओं में खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करना, छिपी खेल प्रतिभाओं की पहचान करना और उन्हें जिला एवं राज्य स्तर तक पहुँचने का अवसर देना है। विकासखंड के समस्त विद्यालयों, महाविद्यालयों, खेल संघों, व्यायाम शिक्षकों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर आयोजन को सफल बनाने की अपील की गई है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!