November 1, 2026 |

BREAKING NEWS

कोरिया में संभागीय आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,56 लीटर अवैध महुआ व हड़िया शराब जब्तराजपुर के अग्रसेन भवन में विधानसभा स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मेलन संपन्न,वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान2 नवंबर को सजेगा राज्योत्सव का भव्य मंच,’सशक्त नारी, युवा उड़ान’ थीम पर जुटेंगे ख्याति प्राप्त और स्थानीय कलाकारचेकडैम निर्माण में गुणवत्ता से समझौता पड़ा भारी,तकनीकी सहायक की संविदा समाप्तउल्लास कार्यक्रम के तहत दीपावली की पूर्व संध्या पर जिलेभर में जलेगा ‘एक दीप साक्षरता का’कलेक्टर ने किया राज्योत्सव स्थल का निरीक्षण, मौसम को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएँ समय पूर्व सुनिश्चित करने के निर्देश‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर विचार रखेंगे बलरामपुर के युवा,3 नवंबर को जिला स्तरीय युवा संसदसूरजपुर में आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,22 लीटर अवैध महुआ व मध्य प्रदेश की विदेशी शराब जब्तबलरामपुर जिले में भारी बारिश की आशंका, 29 अक्टूबर को सभी स्कूलों में छुट्टी घोषितपूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय लरंग साय की प्रतिमा का वर्चुअल अनावरण,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी 202 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

रामानुजगंज का ऑक्सीजन जोन बनेगी वन वाटिका,कृषि मंत्री ने किया 1.49 करोड़ के ईको पर्यटन कार्यों का भूमिपूजन

बलरामपुर। आदिम जाति विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण, जैव प्रौद्योगिकी, मछलीपालन एवं पशुधन विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम ने आज वन वाटिका रामानुजगंज में 149.70 लाख रुपये के ईको पर्यटन विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, वनमंडल बलरामपुर द्वारा पर्यावरण वानिकी योजना के तहत वन वाटिका को बाल वाटिका, जल वाटिका और सौंदर्य वाटिका के रूप में विकसित किया जाएगा। इस कार्य का प्रस्ताव 01 अगस्त 2026 को भेजा गया था, जिसे 01 सितंबर 2026 को स्वीकृति मिल गई। कार्यक्रम में वन्यजीव संरक्षण सप्ताह के अंतर्गत आयोजित प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया।

कृषि मंत्री नेताम ने कहा कि वन वाटिका को जिले स्तर पर ही नहीं बल्कि प्रदेश स्तर पर एक अलग पहचान मिलने वाली है। प्रस्ताव भेजने के एक माह के भीतर स्वीकृति मिलना इस बात का प्रमाण है कि शासन क्षेत्र के विकास के प्रति कितना गंभीर है। उन्होंने वन वाटिका को बायोडायवर्सिटी पार्क का अनुपम उदाहरण और शहर का ऑक्सीजन जोन बताया। उन्होंने कहा कि यहां होने वाले विकास और उन्नयन कार्य पर्यावरण संरक्षण की बेहतर मिसाल बनेंगे। उन्होंने कहा कि जिले में कई ऐसे पर्यटन स्थल हैं जो अब तक पहचान से वंचित हैं, जबकि यहां पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं। पर्यटन बढ़ेगा तो स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। इसके लिए वन वाटिका में ही प्रशिक्षण कार्यशाला की व्यवस्था विकसित की जाएगी, ताकि स्थानीय युवा पर्यटन से जुड़ी सेवाओं के लिए तैयार हो सकें। उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों से वन वाटिका रामानुजगंज का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार करने की अपील की, ताकि अधिक से अधिक लोग यहां पहुंचें।

नगर पालिका परिषद रामानुजगंज के अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने नगरवासियों की ओर से कृषि मंत्री का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वन वाटिका का विकास रामानुजगंज के लिए गौरव की बात है। कृषि मंत्री श्री नेताम की पहल से आज पूरे क्षेत्र में सड़क, पुल-पुलिया, शिक्षा, स्वास्थ्य और पेयजल जैसी सुविधाओं का निरंतर विस्तार हो रहा है। उन्होंने कहा कि शासन सेवा भाव के साथ जनता की जरूरतों को प्राथमिकता देकर काम कर रहा है, जिसका सीधा लाभ आमजन को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि वन वाटिका के विकसित होने से नगर को सुंदर और हरित सार्वजनिक स्थल मिलेगा। इससे नगर के व्यापार और पर्यटन को भी नई गति मिलेगी।

वनमंडलाधिकारी आलोक कुमार बाजपेयी ने वन वाटिका के उन्नयन की कार्ययोजना उपस्थित जनों के सामने रखी। उन्होंने बताया कि पार्क का विस्तार पांच थीम पर किया जाएगा, जिनमें पहले चरण में बाल वाटिका, जल वाटिका और सौंदर्य वाटिका पर फोकस रहेगा। बाल वाटिका में चिल्ड्रन प्ले एरिया, तीन पैगोड़ा और साइनेज बोर्ड बनाए जाएंगे। जल वाटिका में नौका विहार को आकर्षक बनाने के लिए फ्लोटिंग प्लेटफॉर्म और पैडल बोट की सुविधा दी जाएगी।

साथ ही आरसीसी ब्रिज, फेंसिंग, टो-वाल और बांध गहरीकरण का कार्य होगा, जिससे जलक्षेत्र का विस्तार होगा और जल संरक्षण को भी बल मिलेगा। सौंदर्य वाटिका में उद्यान उन्नयन, ओपन जिम, बैडमिंटन कोर्ट शेड, शौचालय और पेयजल के लिए वाटर फिल्टर स्थापित किए जाएंगे। श्री बाजपेयी ने कहा कि स्थानीय वनस्पतियों और जलीय जैव विविधता के संरक्षण के साथ विकसित होने वाला यह पार्क विद्यार्थियों के लिए प्रकृति से सीखने का केन्द्र बनेगा। यह नागरिकों के लिए स्वास्थ्य और मनोरंजन का स्थल भी होगा और बायोडायवर्सिटी पार्क के रूप में अपनी अलग पहचान बनाएगा।

इस अवसर पर नगर पालिका परिषद रामानुजगंज की उपाध्यक्ष श्रीमती शीला जायसवाल उपस्थित रहीं। साथ ही जनपद पंचायत रामचन्द्रपुर के अध्यक्ष मुंद्रिका सिंह और उपाध्यक्ष सुनील तिवारी, जिला पंचायत सदस्य बद्री यादव, सरपंच मितगई श्यामलाल मरावी, जनप्रतिनिधि, गणमान्य सहित वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!