November 1, 2026 |

BREAKING NEWS

कोरिया में संभागीय आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,56 लीटर अवैध महुआ व हड़िया शराब जब्तराजपुर के अग्रसेन भवन में विधानसभा स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मेलन संपन्न,वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान2 नवंबर को सजेगा राज्योत्सव का भव्य मंच,’सशक्त नारी, युवा उड़ान’ थीम पर जुटेंगे ख्याति प्राप्त और स्थानीय कलाकारचेकडैम निर्माण में गुणवत्ता से समझौता पड़ा भारी,तकनीकी सहायक की संविदा समाप्तउल्लास कार्यक्रम के तहत दीपावली की पूर्व संध्या पर जिलेभर में जलेगा ‘एक दीप साक्षरता का’कलेक्टर ने किया राज्योत्सव स्थल का निरीक्षण, मौसम को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएँ समय पूर्व सुनिश्चित करने के निर्देश‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर विचार रखेंगे बलरामपुर के युवा,3 नवंबर को जिला स्तरीय युवा संसदसूरजपुर में आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,22 लीटर अवैध महुआ व मध्य प्रदेश की विदेशी शराब जब्तबलरामपुर जिले में भारी बारिश की आशंका, 29 अक्टूबर को सभी स्कूलों में छुट्टी घोषितपूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय लरंग साय की प्रतिमा का वर्चुअल अनावरण,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी 202 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

आधार से जुड़ी हर समस्या का होगा समाधान,14 से 16 अक्टूबर तक विकासखंडों में लगेंगे विशेष आधार शिविर

बलरामपुर। शासकीय योजनाओं का लाभ लेने में आधार संबंधी कठिनाइयों का सामना कर रहे नागरिकों के लिए जिला प्रशासन द्वारा विकासखंड स्तर पर विशेष आधार शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। चिप्स के सहयोग से ये शिविर 14 अक्टूबर को जनपद पंचायत कार्यालय बलरामपुर, 15 अक्टूबर को जनपद पंचायत कार्यालय शंकरगढ़ तथा 16 अक्टूबर को जनपद पंचायत कार्यालय कुसमी में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक लगेंगे। इनमें नया आधार पंजीयन होने के साथ ही पंजीकृत आधार की त्रुटियों का मौके पर ही निराकरण किया जाएगा।


कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने जिलेवासियों से शिविर में पहुंचकर इसका लाभ उठाने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि आज के समय में आधार प्रत्येक नागरिक की अनिवार्य पहचान बन चुका है और केंद्र एवं राज्य शासन की लगभग सभी योजनाओं का लाभ इसी के माध्यम से हितग्राहियों तक पहुंचता है। किसानों के एग्रीस्टैक पंजीयन, विद्यार्थियों की अपार आईडी और पैन कार्ड से लेकर बैंक खातों की लिंकिंग तक, हर आवश्यक प्रक्रिया आधार से जुड़ी है। ऐसे में आधार में छोटी-सी त्रुटि भी पात्र व्यक्ति को उसके अधिकार से वंचित कर सकती है। कलेक्टर ने कहा कि जिनका आधार अब तक नहीं बना है या जिनके आधार में कोई गड़बड़ी है, वे अपने विकासखंड के शिविर में अवश्य पहुंचें और इस अवसर का लाभ उठाएं।
शिविरों में बायोमेट्रिक मिसमैच, आधार निरस्त या निष्क्रिय होने, जन्मतिथि एवं जेंडर संबंधी त्रुटि तथा अपडेट के दौरान फिंगरप्रिंट या आइरिस दर्ज न होने जैसी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। साथ ही नाम, जन्मतिथि और पते में सुधार की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। बायोमेट्रिक अपडेट के लिए आवेदक की स्वयं उपस्थिति अनिवार्य होगी।


नए पंजीयन के लिए 17 वर्ष तक के बच्चों हेतु जन्म प्रमाण पत्र तथा माता-पिता का आधार कार्ड आवश्यक है, जबकि 18 वर्ष से अधिक आयु के आवेदक वोटर आईडी, 10वीं की अंकसूची, ड्राइविंग लाइसेंस अथवा भारतीय पासपोर्ट में से कोई एक दस्तावेज प्रस्तुत कर सकते हैं। नाम एवं जन्मतिथि सुधार के लिए बीआरएन युक्त जन्म प्रमाण पत्र, 10वीं की अंकसूची या पासपोर्ट जैसे मान्य दस्तावेज लगेंगे। पता परिवार के मुखिया के आधार के आधार पर अथवा सरपंच, ग्रुप-ए या ग्रुप-बी अधिकारी या प्रधानाचार्य द्वारा मोहर एवं हस्ताक्षर सहित प्रमाणित यूआईडीएआई स्टैंडर्ड सर्टिफिकेट से अपडेट कराया जा सकेगा। आवेदकों से मूल एवं वैध दस्तावेज साथ लाने का आग्रह किया गया है। अधिक जानकारी myaadhaar.gov.in पर अथवा शिविर में मौजूद ऑपरेटर से प्राप्त की जा सकती है।


शिविरों के सफल आयोजन के लिए कलेक्टर ने अनुविभागीय अधिकारियों, जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारियों, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी को गांव-गांव मुनादी कराने और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि अधिक से अधिक नागरिक इस सुविधा का लाभ ले सकें।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!