September 17, 2026 |

BREAKING NEWS

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेलमवेशी तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारबलरामपुर के 43 होनहारों को लक्ष्य शिक्षण संस्थान देगा निशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग,ग्राउंड में युद्धस्तर पर तैयारी शुरूअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने सरगुजा संभाग में किया संगठन विस्तार,उदय पण्डो और रूपेश यादव को मिली कमानजंगल की लकड़ी काटने से मना करने पर तलवार लहराकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार
AmbikapurBussinesscrimeHelthjashpurJoblifestyle

संभागीय आबकारी उड़नदस्ता के ऑपरेशन क्लीन को फिर मिली बड़ी सफलता,दो और नशे के सौदागर 80 नग नशीले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार

अम्बिकापुर। संभागीय आबकारी उड़नदस्ता संभाग सरगुजा की नशे के सौदागरों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है।। पिछले पांच दिनों में चार नशे के सौदागर नशीले इंजेक्शन बेचने के जुर्म में जेल दाखिल हो चुके हैं।सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि आज दिनांक 19 जून 2026 को गश्त के दौरान अम्बिकापुर के गर्दनपाठ प्रसिद्ध पूजा स्थल के पास मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि आगे पहाड़ी के पास दो व्यक्ति लाल काले रंग के टीवीएस राइडर बाइक से नशीला इंजेक्शन बेच रहे हैं। तत्काल पहाड़ी की तरफ बढ़ने पर लाल काले रंग की बाइक के पास खड़े दो व्यक्ति सरकारी वाहन देखकर भागने का प्रयास किए परंतु उन्हें पकड़ा गया। दोनों व्यक्तियों का नाम पूछने पर एक ने अपना नाम रवि घासी निवासी झेराडीह थाना लुण्ड्रा तथा दूसरे ने अपना नाम किशुन राम उर्फ बबलू ठाकुर निवासी गढ़वीरा थाना लुंड्रा जिला सरगुजा बताया। दोनों व्यक्तियों में से रवि घासी द्वारा पकड़े गए नीले रंग के एक झोले की तलाशी लेने पर उसमें 40 नग REXOGESIC INJECTION 40 नग AVIL INJECTION जब्त किया गया।। दोनों आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट की धारा 22 सी के तहत गिरफ्तार कर आज विशेष न्यायाधीश नार्कोटिक्स अंबिकापुर के समक्ष रिमांड लेकर जेल दाखिल किया गया।

       सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि आज अचानक लुंड्रा क्षेत्र के दो बड़े नशीले इंजेक्शन सप्लायर को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। ये दोनों आरोपी लुंड्रा एरिया में नशीला इंजेक्शन की सप्लाई लंबे समय से करते आ रहे हैं जिसकी शिकायत अक्सर प्राप्त हो रही थीं पर पकड़ने में सफलता आज मिली। संभागीय आबकारी उड़नदस्ता संभाग सरगुजा के द्वारा नशीली दवाइयों के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन क्लीन” के लिए यह बड़ी सफलता है।

        उक्त कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता आबकारी प्रधान आरक्षक अशोक सोनी, नगर सैनिक गणेश पाण्डेय, रणविजय सिंह एवं ओम प्रकाश गुप्ता तथा आबकारी स्टाफ नीरज चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!