September 18, 2026 |

BREAKING NEWS

बलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेल
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

आजीविका मिशन से निर्मला बनीं आत्मनिर्भर,ड्रिप सिंचाई से कर रही खीरा की खेती,कम लागत से अर्जित कर रही अधिक मुनाफा

बलरामपुर। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत जिले में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सतत प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में जनपद पंचायत बलरामपुर के डौरा में गठित छाया महिला स्व-सहायता समूह की सदस्य निर्मला दीदी ने अपनी मेहनत और नवाचार से सफलता की नई मिसाल पेश की है।
          निर्मला दीदी ने अपने 1.5 एकड़ कृषि भूमि में आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए ड्रीप सिस्टम के माध्यम से खीरा की खेती शुरू की। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने लगभग 30,000 रुपये की लागत से खेती की शुरुआत की और बेहतर देख-रेख एवं मेहनत से अच्छा उत्पादन किया। निर्मला दीदी बताती हैं कि अब तक वे दो बार खीरा की बिक्री कर लगभग 60,000 रुपये की आमदनी प्राप्त कर चुकी हैं। वे कहती हैं कि वर्तमान सीजन में उन्हें कुल मिलाकर लगभग 1.5 लाख रुपये तक की आय होने का अनुमान है। निर्मला बताती है कि स्वयं सहायता समूह से जुड़ने के बाद उन्हें आर्थिक सहयोग मिला, और नई-नई आजीविका गतिविधियों के बारे में जानकारी ली और अब प्रभावित होकर गांव की अन्य महिलाएं भी प्रेरित हुई हैं और उन्नत खेती एवं आय बढ़ाने वाली गतिविधियों को अपनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार के नए अवसर सृजित हो रहे हैं और महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है।
         गौरतलब है कि जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर के मार्गदर्शन में जिले में महिलाओं को आजीविका गतिविधियों से जोड़कर उन्हें सशक्त बनाने के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इस पहल से ग्रामीण महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रहा है साथ ही आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो रही है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!