September 17, 2026 |

BREAKING NEWS

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेलमवेशी तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारबलरामपुर के 43 होनहारों को लक्ष्य शिक्षण संस्थान देगा निशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग,ग्राउंड में युद्धस्तर पर तैयारी शुरूअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने सरगुजा संभाग में किया संगठन विस्तार,उदय पण्डो और रूपेश यादव को मिली कमानजंगल की लकड़ी काटने से मना करने पर तलवार लहराकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिसरगुजासीतापुरसुरजपुर

ट्रिपल इंजन की सरकार में बौने नजर आ रहे नगर पंचायत अध्यक्ष – पार्षद विश्वास कुमार गुप्ता

राजपुर। नगर पंचायत राजपुर के वार्ड क्रमांक 06 के पार्षद विश्वास कुमार गुप्ता ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर नगर पंचायत अध्यक्ष धरम सिंह की कार्यप्रणाली और उनकी शिकायतों के निराकरण को लेकर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

     पार्षद विश्वास कुमार गुप्ता ने कहा कि प्रदेश, केंद्र और नगर पंचायत में एक ही दल की सरकार होने के बावजूद राजपुर नगर पंचायत में विकास कार्यों और प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। उनका आरोप है कि नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा विभिन्न मामलों में की गई शिकायतों को न तो प्रशासन गंभीरता से ले रहा है और न ही उनके ही दल के जनप्रतिनिधि अपेक्षित पहल कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि नगर पंचायत में स्ट्रीट लाइट की खरीद, सीएमओ पर लगाए गए डीजल चोरी के आरोप तथा परिषद बैठक पंजी में कथित कूटरचना कर प्रतीक्षा बस स्टैंड में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई से जुड़े मामलों में अध्यक्ष द्वारा शिकायतें की गई थीं। इन मामलों में अब तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने से प्रशासन की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिह्न खड़े हो रहे हैं।पार्षद का दावा है कि डीजल चोरी के मामले में आरोप प्रमाणित होने के बावजूद संबंधित सीएमओ के विरुद्ध अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि यदि अध्यक्ष की शिकायतों पर भी प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है, तो इससे “ट्रिपल इंजन सरकार” के दावों पर भी सवाल उठते हैं।पार्षद विश्वास कुमार गुप्ता ने कहा कि यदि नगर पंचायत अध्यक्ष अपने ही कार्यकाल में शिकायतों का समाधान कराने में सफल नहीं हो पा रहे हैं, तो उन्हें नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!