September 18, 2026 |

BREAKING NEWS

मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियन
कोरियाक्राइमछत्तीसगढ़जशपुरदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

नगर पंचायत प्लेसमेंट कर्मचारी के साथ तीन नकाब पोशों ने की लुटपाट,पुलिस आरोपियों के तलाश में जुटी…

राजपुर। सेमरा के सागौन जंगल मे अज्ञात तीन नकाबपोशों ने नगर पंचायत राजपुर में प्लेसमेंट कर्मचारी को बांध कर लुटपाट की सनसनी खेज वारदात की घटना को अंजाम दिया है।प्रार्थी की रिपोर्ट पर राजपुर पुलिस तत्काल जाँच में जुट गई है।

घटना दोपहर लगभग 2:30 की है राजपुर नगर पंचायत कार्यालय में प्लेसमेंट कर्मचारी सेमरा निवासी शंकर नाथ पिता परदेशी 39 वर्ष रोज की तरह सेमरा से जंगल के रास्ते राजपुर नगर पंचायत कार्यालय अपने ड्यूटी पर जा रहा था। तभी करीब 2:30 बजे जैसे ही वह सेमरा के सागौन जंगल पहुंचा वैसे ही वहाँ पर पहले से घात लगाए बैठे तीन नकाब पोश लुटेरों ने शंकर को चलती गाड़ी से पकड़ लिया जिसके बाद लुटेरों ने शंकर को सड़क से करीब 20 से 30 मीटर अंदर जंगल की ओर ले गए और हाथ पैर रस्सी से बांधकर उसके साथ डंडे व हाथ मुक्कों से मारपीट कर उसके पास रखें मोबाइल पैसे एवं उसके वाहन क्रमांक CG 30 H 1574 को लूट कर फरार हो गए।

घटना के करीब एक घंटे बाद घायल शंकर किसी तरह घसीटते हुए जंगल में पगडंडी की ओर पहुंचा और अपने बंधे हुए पैर को किसी तरह खोलकर जंगल से निकलने की कोशिश की तभी वहां से पुटु बीनकर जा रहे लोगो की नजर उस पड़ी जिसके बाद घायल को उसके घर सेमरा तक पहुँचाया।

घटना के बाद नगर पंचायत के कर्मचारियों ने उसे लेकर थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराई।इस मामले में पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए तत्काल जाँच में जुट गई और लुटेरों की तलाश में लगी है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!