
सरगुजा। रक्षा गौधाम फाउंडेशन ने समाजसेवा और जनकल्याणकारी गतिविधियों को विस्तार देने के उद्देश्य से खमरिया निवासी श्रीमती राधा रवि को सरगुजा जिले का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। संस्था द्वारा विधिवत नियुक्ति पत्र जारी कर उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई।
संस्था शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, पर्यावरण संरक्षण और पशु कल्याण के क्षेत्र में जनसहयोग के माध्यम से कार्य कर रही है। जिलाध्यक्ष के रूप में श्रीमती राधा रवि जिले में संगठन की गतिविधियों का संचालन, जरूरतमंद परिवारों तक सहायता पहुंचाना और स्थानीय कार्यकर्ताओं को जोड़कर संगठन को मजबूती प्रदान करेंगी।
फाउंडेशन ने विश्वास व्यक्त किया है कि श्रीमती राधा रवि अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए संस्था के सेवा संकल्प को जन-जन तक पहुंचाएंगी। संस्था के पदाधिकारियों ने उन्हें इस नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही, संस्था ने आम नागरिकों से भी समाजहित के इस अभियान से जुड़कर सेवा कार्यों में सहयोग करने की अपील की है।



