November 1, 2026 |

BREAKING NEWS

कोरिया में संभागीय आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,56 लीटर अवैध महुआ व हड़िया शराब जब्तराजपुर के अग्रसेन भवन में विधानसभा स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मेलन संपन्न,वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान2 नवंबर को सजेगा राज्योत्सव का भव्य मंच,’सशक्त नारी, युवा उड़ान’ थीम पर जुटेंगे ख्याति प्राप्त और स्थानीय कलाकारचेकडैम निर्माण में गुणवत्ता से समझौता पड़ा भारी,तकनीकी सहायक की संविदा समाप्तउल्लास कार्यक्रम के तहत दीपावली की पूर्व संध्या पर जिलेभर में जलेगा ‘एक दीप साक्षरता का’कलेक्टर ने किया राज्योत्सव स्थल का निरीक्षण, मौसम को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएँ समय पूर्व सुनिश्चित करने के निर्देश‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर विचार रखेंगे बलरामपुर के युवा,3 नवंबर को जिला स्तरीय युवा संसदसूरजपुर में आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,22 लीटर अवैध महुआ व मध्य प्रदेश की विदेशी शराब जब्तबलरामपुर जिले में भारी बारिश की आशंका, 29 अक्टूबर को सभी स्कूलों में छुट्टी घोषितपूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय लरंग साय की प्रतिमा का वर्चुअल अनावरण,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी 202 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात
आस्थाकोरियाचुनावछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

भुनेश्वर यादव पुनः बने अखिल भारतीय यादव महासभा के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष,18 नवंबर को पूरे प्रदेश में मनेगा शौर्य दिवस

अंबिकापुर/राजपुर। अखिल भारतीय यादव महासभा छत्तीसगढ़ की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से भुनेश्वर यादव को आगामी तीन वर्षों के लिए पुनः प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। अंबिकापुर स्थित महेश्वर गेस्ट हाउस में आयोजित इस बैठक में संगठन की मजबूती, शैक्षणिक-आर्थिक विकास और समाज में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर विस्तृत चर्चा हुई। इसके साथ ही आगामी 18 नवंबर को पूरे प्रदेश में ‘शौर्य दिवस’ मनाने का निर्णय लिया गया।

​सामाजिक मजबूती और शैक्षणिक विकास पर जोर

बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष भुनेश्वर यादव ने कहा कि संगठन की पहुंच समाज के अंतिम व्यक्ति तक सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने समाज के शैक्षणिक और आर्थिक उत्थान को प्राथमिकता देने का आह्वान किया। वहीं, बलरामपुर महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष द्रौपदी यादव ने महिला सशक्तीकरण और सभी क्षेत्रों में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी पर बल दिया। युवा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मी यादव के प्रस्ताव पर समाज के सभी उपवर्गों से नाम के साथ ‘यादव’ सरनेम लिखने और जाति गणना में ‘यादव’ दर्ज कराने का प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पारित किया गया।

​रेजांगला के वीरों की गाथा पाठ्यक्रम में शामिल करने की मांग

बैठक में वर्ष 1962 के भारत-चीन युद्ध में रेजांगला की ऐतिहासिक लड़ाई में अदम्य साहस दिखाते हुए बलिदान देने वाले 114 अहीर सैनिकों के शौर्य को नमन किया गया। रेजांगला की इस गौरवगाथा और ‘अहीर धाम’ के इतिहास को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल कराने के लिए राष्ट्रपति व राज्यपाल को ज्ञापन सौंपने का प्रस्ताव पारित हुआ।

संगठनात्मक विस्तार के तहत डॉ. लालचंद यादव को प्रदेश महामंत्री और गुलाब सिंह यादव को सरगुजा जिला महामंत्री की नई जिम्मेदारी सौंपी गई।

​बैठक में कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार यादव (राजपुर), बोधन राम यादव (दुर्ग), शोभाराम यादव (रायपुर), डी.आर. यादव (जांजगीर-चांपा), अशोक यादव (रायगढ़), प्रदेश महामंत्री हीरालाल यादव, प्रीतम यादव, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार यादव, देवधारी यादव, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रामशरण यादव सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सरगुजा संभाग अध्यक्ष परमानंद यादव ने किया तथा आभार प्रदर्शन अंबिकापुर नगर अध्यक्ष राधेश्याम यादव द्वारा किया गया।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!