September 17, 2026 |

BREAKING NEWS

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेलमवेशी तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारबलरामपुर के 43 होनहारों को लक्ष्य शिक्षण संस्थान देगा निशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग,ग्राउंड में युद्धस्तर पर तैयारी शुरूअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने सरगुजा संभाग में किया संगठन विस्तार,उदय पण्डो और रूपेश यादव को मिली कमानजंगल की लकड़ी काटने से मना करने पर तलवार लहराकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार
चिकित्साछत्तीसगढ़

सास और बहू के बीच संवाद को मजबूती देने के लिए लवकशपुर में हुआ सास- बहू सम्मेलन

कुसमी| सास और बहू के बीच संवाद को मज़बूती देना और परिवार नियोजन के प्रति जागरुकता बढ़ाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर बुधवार को आयुष्मान आरोग्य मंदिर नीलकंठपुर के आश्रित गांव लवकशपुर में सास-बहू सम्मलेन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नपं उपाध्यक्ष आनंद जायसवाल, भाजयुमो प्रदेश मंत्री अंकुश सिंह सहित कार्यकताओं की उपस्थित में शुभारंभ किया गया।

सीएचओ प्रीति रजवाड़े ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य सास और बहू के बीच संवाद को मज़बूती देना और परिवार नियोजन से जुड़ी जानकारी को बढ़ाना हैं। यह सम्मलेन सरकार द्वारा स्थापित एक सामुदायिक मंच है। सेक्टर सुपरवाइजर बसंत सिंह ने कहा कि सास और बहू के बीच संवाद स्थापित कर उन्हें वैज्ञानिक, सुरक्षित और स्वैच्छिक परिवार नियोजन विकल्पों की जानकारी देना जरूरी है। सास का समर्थन मिलने पर युवा महिलाएं अपने स्वस्थ एवं सुखद पारिवारिक जीवन के लिए फैसले लेने में सशक्त बनती हैं। इस तरह दोनों पीढ़ियों में परिवार नियोजन की समझ और जागरूकता बढ़ाकर मातृ-शिशु स्वास्थ्य को बेहतर किया जा सकता है और पूरे परिवार की खुशहाली सुनिश्चित की जा सकती है। सम्मलेन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। सम्मेलन में क्षेत्र की महिलाएं विशेष रूप से सास और बहुओं ने भाग लिया। सम्मलेन को संवादात्मक एवं रोचक बनाने के लिए कुछ खेल गतिविधियां भी कराई गई, जिसका उद्देश्य सास-बहुओं के बीच बेहतर संवाद स्थापित करना ताकि वो परिवारिक योजना से सम्बंधित विषयों पर खुल कर बात कर सके। कार्यक्रम के अंत में सम्मेलन में आए महिलाओं की स्वास्थ परीक्षण के, बीपी, मधुमेह जांच एवं परिवार नियोजन, स्वास्थ्य शिक्षा दी गई, जिससे वे घर जाकर भी सही जानकारी साझा कर सकें। कार्यक्रम में आरएचओ रजनी तिर्की, उदय नारायण भगत, सरपंच कुंवर सायं, मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहित महिलाएं उपस्थित रही।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!