September 17, 2026 |

BREAKING NEWS

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेलमवेशी तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारबलरामपुर के 43 होनहारों को लक्ष्य शिक्षण संस्थान देगा निशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग,ग्राउंड में युद्धस्तर पर तैयारी शुरूअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने सरगुजा संभाग में किया संगठन विस्तार,उदय पण्डो और रूपेश यादव को मिली कमानजंगल की लकड़ी काटने से मना करने पर तलवार लहराकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार
आस्थाकोरियाक्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

सहकारी बैंक में करोड़ों रुपये की अनियमितता,एक आरोपी गिरफ्तार

सीतापुर। जिला सहकारी बैंक में 127 किसानों के फर्जी हस्ताक्षर कर करोड़ों रुपये की अनियमितता पाए जाने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

          पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक अम्बिकापुर जिला सरगुजा शाखा पेटला में हुई अनियमितता केसीसी ऋण के संबंध में प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के आधार पर प्रथम सुचना रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश प्राप्त हुए हैं।जांच प्रतिवेदन अनुसार कलेक्टर जिला सरगुजा के द्वारा गठित जांच दल के जांच रिपोर्ट अनुसार 127 किसानों के फर्जी हस्ताक्षर कर राशि 19282096 आहरण करना पाया गया जिसमे बैंक कर्मचारी भुपेन्द्र सिंह परिहार तत्कालीन प्रभारी शाखा प्रबंधक शाखा पेटला, शिवशंकर सोनी सहायक लेखापाल, श्रीमति ललिता सिन्हा केशियर, सुमित कुमार समान्य सहायक, दीपक कुमार चक्रधारी दैनिक वेतन भोगी कम्युटर आपरेटर तत्कालीन प्राधिकृत अधिकारी मदन सिंह, प्राधिकृत अधिकारी जोगी राम, सैनाथ केरकेटटा वरिष्ठ सहकारी निरीक्षक एवं तत्कालीन समिती प्रबंधक को संयुक्त रूप से दोषी पाया गया। कार्यालय कलेक्टर सरगुजा के पत्र क्रमांक / जांच / 2026/266 अम्बिकापुर दिनांक 02.03.2026 के द्वारा दोषियों के विरूध्द पुलिस प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए गए। उपरोक्त 127 किसानों के खातों में कुल राशि 19282096 रुपये की अनियमितता भुपेन्द्र सिंह तत्कालीन प्रभारी शाखा प्रबंधक शाखा पेटला (आईडी 693), शिवशंकर सोनी सहायक लेखापाल (आईडी 571), ललिता सिन्हा केशियर (आईडी 687), सुमित कुमार समान्य सहायक (आईडी 782) द्वारा किया गया है। रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया तथा विवेचना दौरान आरोपियों के विरुध्द अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपियों का पता तलाश किया गया।कस मामले में आरोपी दीपक कुमार चक्रधारी पिता मनोहर राम उम्र 29 वर्ष निवासी अखोराकला थाना जयनगर जिला सुरजपुर को हिरासत में लेकर पुछताछ में उसने अपना जुर्म कबुल किया जिसके बाद आरोपी दीपक कुमार चक्रधारी को धारा 318,316(5),61(2),3 (5) बीएनएस के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड भेजा गया है।

     इस कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरीक्षक अखिलेश सिंह, डेविड मिंज,नंदकुमार प्रजापति, तिजलाल पैकरा महेंद्र कुमार नाग की सक्रिय भूमिका रही।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!