July 22, 2026 |

BREAKING NEWS

NH-343 पर बरियों के पास बदहाली: दलदल में तब्दील हुई सड़क, कीचड़ से होकर स्कूल जाने को मजबूर छात्राएंपहले आया ड्राइवर बनकर,फिर करने लगा ब्लैकमेल,अब पुलिस की हिरासत मेंजमीन विवाद में हेडमास्टर की हत्या के मामले में दोनों चचेरे भाई गिरफ्तार,स्कूल जाते समय गला रेतकर की थी हत्या…शिक्षक के हत्या के बाद गुस्साए परिजनों ने आरोपियों के घर लगाई आगस्कूल जा रहे शिक्षक की गला रेतकर हत्या,जमीन विवाद में चचेरे भाइयों ने दी घटना को अंजामडीएवी पतरातु में बाल कैबिनेट का हुआ गठन,प्राचार्य ने बच्चों को लक्ष्य के प्रति निष्ठावान बने रहने का दिया संदेशखबर के बाद हरकत में आया प्रशासन,माकड़ गांव के लिए अस्थायी सड़क बनाने को लेकर निरीक्षणसहकारी बैंक में करोड़ों रुपये की अनियमितता,एक आरोपी गिरफ्तारसीएम हेल्पलाइन में शिकायत के 15 दिन बाद भी नहीं हुई कार्रवाई, कलेक्टर के संज्ञान में आते ही शुरू हुआ समाधान,वार्ड पार्षद ने जताया आभारजनपद पंचायत रामचंद्रपुर के नवनिर्मित व्यावसायिक परिसर की दुकानों के लिए आवेदन आमंत्रित
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

सीएम हेल्पलाइन में शिकायत के 15 दिन बाद भी नहीं हुई कार्रवाई, कलेक्टर के संज्ञान में आते ही शुरू हुआ समाधान,वार्ड पार्षद ने जताया आभार

राजपुर। नगर पंचायत राजपुर के वार्ड क्रमांक 06 के पार्षद विश्वास कुमार गुप्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में शिकायत दर्ज कराने के बावजूद उनकी समस्या का समय पर निराकरण नहीं हो पाया था। उन्होंने बताया कि उनका निवास वार्ड क्रमांक 07 में अंबिकापुर रामानुजगंज राष्ट्रीय राजमार्ग 343 के किनारे स्थित है, जहां नाली निर्माण का मलबा पिछले चार माह से पड़ा हुआ था। इसके कारण उनके परिवार सहित स्थानीय नागरिकों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। नगर पंचायत कार्यालय आने-जाने वाले लोगों को भी इसी मार्ग से गुजरने में कठिनाई हो रही थी।पार्षद विश्वास कुमार गुप्ता ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में 30 जून को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत दर्ज होने के 15 दिन से अधिक समय बीत जाने के बावजूद न तो मलबा हटाया गया और न ही शिकायत का संतोषजनक निराकरण किया गया।उन्होंने बताया कि इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व समाचारों के माध्यम से बलरामपुर कलेक्टर को पूरी समस्या से अवगत कराया।

     मामला बलरामपुर कलेक्टर के संज्ञान में आने के बाद संबंधित राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों ने मौके पर पहुंचकर अधूरे नाली निर्माण के दौरान पड़े मलबे को हटाने की कार्रवाई प्रारंभ कर दी। पार्षद विश्वास कुमार गुप्ता ने कहा कि समस्या के समाधान की दिशा में त्वरित पहल होने पर उन्होंने बलरामपुर कलेक्टर के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि शेष निर्माण कार्य भी शीघ्र पूरा कराया जाएगा, जिससे स्थानीय नागरिकों को स्थायी रूप से राहत मिल सके।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!