September 16, 2026 |

BREAKING NEWS

राजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेलमवेशी तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारबलरामपुर के 43 होनहारों को लक्ष्य शिक्षण संस्थान देगा निशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग,ग्राउंड में युद्धस्तर पर तैयारी शुरूअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने सरगुजा संभाग में किया संगठन विस्तार,उदय पण्डो और रूपेश यादव को मिली कमानजंगल की लकड़ी काटने से मना करने पर तलवार लहराकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तारदहेज की मांग से तंग आकर नवविवाहिता ने की आत्महत्या, पति और ससुर गिरफ्तारभाजपा जिला महामंत्री संजय सिंह की माताजी चम्पा देवी का निधन,क्षेत्र में शोक की लहर
कोरियाक्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

चेक बाउंस के मामले में आरोपी को दो माह की सजा,,,परिवादी को 5 लाख 60 हजार प्रतिकर चुकाने के आदेश…

राजपुर। व्यवहार न्यायालय राजपुर में चेक बाउंस के मामले में सुनवाई करते हुए आरोपी को दो माह की सजा सुनाई है।इसके साथ ही परिवादी को 5 लाख 60 हजार रुपये भुगतान करने का आदेश दिया है।

      अधिवक्ता शंकर अग्रवाल ने बताया कि चेक बाउंस में मामले में अंबिकापुर गहिरागुरु मणिपुर चौक निवासी विशाल कुमार शर्मा को राजपुर कोर्ट ने चेक बाउंस के मामले में आरोपी को 2 माह की कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 5 लाख 60 हज़ार रुपए प्रतिकर राशि परिवादी को भुगतान करने का आदेश दिया।

      अधिवक्ता शंकर अग्रवाल ने बताया कि चेक बाउंस के इस मामले में परिवादी अनिल गुप्ता कुसमी मार्ग बूढ़ाबगीचा निवासी ने आरोपी विशाल कुमार शर्मा निवासी अंबिकापुर गहिरागुरु मणिपुर के विरुद्ध धारा 138 के तहत कोर्ट में परिवाद दायर किया था। परिवाद पर न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी आलोक पांडेय ने सुनवाई की। कोर्ट ने आरोपी विशाल कुमार शर्मा को 2 माह का कारावास की सजा के साथ परिवादी को 5 लाख 60 हजार रुपए प्रतिकर राशि देने का आदेश दिया है। अधिवक्ता ने बताया कि परिवादी अनिल गुप्ता ने आरोपी विशाल कुमार शर्मा को 4 लाख रुपए 2022 में दिया था। आरोपी विशाल कुमार शर्मा ने 4 लाख रुपए का चेक दिया था खाता में पैसा नही होने से चेक बाउंस हो गया। कोर्ट ने 4 लाख रुपए का 5 लाख 60 हज़ार रुपए अदा करने व दो माह का कारावास की सजा सुनाई है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!