November 1, 2026 |

BREAKING NEWS

कोरिया में संभागीय आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,56 लीटर अवैध महुआ व हड़िया शराब जब्तराजपुर के अग्रसेन भवन में विधानसभा स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मेलन संपन्न,वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान2 नवंबर को सजेगा राज्योत्सव का भव्य मंच,’सशक्त नारी, युवा उड़ान’ थीम पर जुटेंगे ख्याति प्राप्त और स्थानीय कलाकारचेकडैम निर्माण में गुणवत्ता से समझौता पड़ा भारी,तकनीकी सहायक की संविदा समाप्तउल्लास कार्यक्रम के तहत दीपावली की पूर्व संध्या पर जिलेभर में जलेगा ‘एक दीप साक्षरता का’कलेक्टर ने किया राज्योत्सव स्थल का निरीक्षण, मौसम को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएँ समय पूर्व सुनिश्चित करने के निर्देश‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर विचार रखेंगे बलरामपुर के युवा,3 नवंबर को जिला स्तरीय युवा संसदसूरजपुर में आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,22 लीटर अवैध महुआ व मध्य प्रदेश की विदेशी शराब जब्तबलरामपुर जिले में भारी बारिश की आशंका, 29 अक्टूबर को सभी स्कूलों में छुट्टी घोषितपूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय लरंग साय की प्रतिमा का वर्चुअल अनावरण,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी 202 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात
आस्थाकोरियाछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिसरगुजासीतापुरसुरजपुर

नायब तहसीलदार के खिलाफ हिंदू समाज लामबंद,दुर्गा पूजा पर सूचना पटल टिप्पणी को लेकर सौंपा ज्ञापन, 2 दिन में तबादले की मांग

बलरामपुर (कुसमी)। तहसील कार्यालय कुसमी में पदस्थ नायब तहसीलदार अनुग्रह केरकेट्टा की कार्यशैली और कथित टिप्पणी को लेकर स्थानीय हिंदू समाज में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। दुर्गा पूजा के दौरान तहसील कार्यालय के सूचना पटल पर दर्ज की गई एक टिप्पणी से नाराज हिंदू समाज के प्रतिनिधियों व दुर्गा पूजा समितियों के पदाधिकारियों ने बुधवार को कुसमी एसडीएम बालेश्वर राम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से नायब तहसीलदार का दो दिनों के भीतर अन्यत्र स्थानांतरण करने की मांग की गई है। मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन और तहसील घेराव की चेतावनी दी गई है।

धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप

​ज्ञापन सौंपने पहुंचे प्रतिनिधियों ने कहा कि दुर्गा पूजा जैसे प्रमुख धार्मिक उत्सव के दौरान शासकीय सूचना पटल पर की गई अमर्यादित टिप्पणी से समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। प्रतिनिधियों का कहना है कि एक जिम्मेदार प्रशासनिक पद पर बैठे अधिकारी से सभी धर्मों और आस्थाओं के प्रति सम्मानजनक आचरण अपेक्षित रहता है, लेकिन अधिकारी के इस कृत्य से समाज में गहरा रोष व्याप्त है।

ग्रामीणों से दुर्व्यवहार और कार्यप्रणाली पर सवाल

ज्ञापन में केवल टिप्पणी ही नहीं, बल्कि अधिकारी के सामान्य व्यवहार और कार्यशैली पर भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं। प्रतिनिधियों ने उल्लेख किया कि दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों से राजस्व मामलों के समाधान के लिए आने वाले ग्रामीणों के साथ नायब तहसीलदार का रवैया सहयोगात्मक नहीं रहता। उनके कथित दुर्व्यवहार के कारण कई ग्रामीणों ने कार्यालय जाना तक छोड़ दिया है। इसके अलावा, प्रभार वाली ग्राम पंचायतों में राजस्व व अन्य शासकीय कार्यों के लंबित रहने से आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के लोगों को समय पर न्याय और सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं।

48 घंटे का अल्टीमेटम, तहसील घेराव की चेतावनी

​हिंदू समाज ने जिला प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि नायब तहसीलदार का स्थानांतरण 2 दिवस के भीतर नहीं किया गया, तो हिंदू समाज तहसील कार्यालय का घेराव कर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू करेगा। समाज ने स्पष्ट किया कि आंदोलन की स्थिति में उत्पन्न होने वाली किसी भी प्रशासनिक या कानून-व्यवस्था संबंधी स्थिति की संपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

निष्पक्ष जांच कर वरिष्ठ अधिकारियों को भेजेंगे रिपोर्ट: एसडीएम

मामले में कुसमी एसडीएम बालेश्वर राम ने कहा कि ज्ञापन प्राप्त हुआ है। पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और वस्तुस्थिति से वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। उच्चाधिकारियों से प्राप्त निर्देशों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

ज्ञापन सौंपते समय प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:

कुसमी की चारों दुर्गा पूजा समितियां जिनमें मां दुर्गा पूजा सेवा समिति, मां समलेश्वरी  दुर्गा पूजा सेवा समिति, मां भवानी दुर्गा पूजा सेवा समिति और मां शीतला मंदिर समिति के अध्यक्षों सहित अन्य प्रतिनिधियों नगर पंचायत उपाध्यक्ष आनंद जायसवाल, जन्मजय सिंह, राजेश्वर गुप्ता, विनय यादव, पारस पाल, प्रदीप कश्यप, अमित सिंह सहित हिंदू समाज के सैकड़ों नागरिक मौजूद थे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!