September 17, 2026 |

BREAKING NEWS

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेलमवेशी तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारबलरामपुर के 43 होनहारों को लक्ष्य शिक्षण संस्थान देगा निशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग,ग्राउंड में युद्धस्तर पर तैयारी शुरूअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने सरगुजा संभाग में किया संगठन विस्तार,उदय पण्डो और रूपेश यादव को मिली कमानजंगल की लकड़ी काटने से मना करने पर तलवार लहराकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार
कोरियाक्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

क्रेशर संचालक द्वारा प्लांट में काम करने वाले कर्मचारियों के साथ मारपीट के मामले में चार आरोपी जेल दाखिल,,,मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर…

राजपुर। चौकी बरियों क्षेत्र के भिलाईखुर्द में संचालित केसर प्लांट में डीजल चोरी करने के शक में केसर प्लांट में काम करने वाले दो वर्करों के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने 04 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

        घटना के प्रार्थी बिनोद सारथी पिता बलदेव सारथी, उम्र 25 वर्ष, निवासी बधिमा, चौकी बरियों एवं वरूण शर्मा पिता बाबूलाल शर्मा, उम्र 30 वर्ष, हाल मुकाम ग्राम भिलाईखुर्द के द्वारा दिनांक 07/11/2025 को चौकी बरियों में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 04/11/2025 को सुबह करीब 08:00 बजे प्रार्थी बिनोद सारथी एवं वरूण शर्मा गाड़ी चालने के लिए लालू के केसर ग्राम भिलाईखुर्द गया था और केसर पर ही था, उसी समय करीब 10-11 बजे ग्राम भिलाईखुर्द के सिंघल क्रेशर का मुंशी संजय प्रधान व उसके साथी डॉक्टर, रविशंकर, जे.पी. यादव, मोनू दास, रामलाल, दीपक अग्रवाल व अन्य साथियों के साथ आये और प्रार्थी बिनोद सारथी एवं वरूण शर्मा दोनों के साथ मारपीट किये हैं।

        प्रार्थी की रिपोर्ट पर चौकी बरियों में धारा 127 (2), 296, 351 (2), 191(2), 191 (3) बीएनएस 3 (2) वी. क, 3-1, द, ध एसी/एसटी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। विवेचना के दौरान चौकी प्रभारी द्वारा प्रार्थी व गवाहान का कथन लिया गया तथा घटनास्थल निरीक्षण किया गया, आरोपियों ने प्रार्थीगण के मारपीट करना पाया गया है, जिससे प्रार्थीगण मानसिक रूप से आहत हुए हैं। आरोपियों के विरूद्ध अपराध घटित करना पाये जाने से भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के प्रावधानों का पालन करते हुए विधिवत आरोपियों को नोटिस दिया गया। जिस पर आरोपियों के उपस्थित नहीं होने तथा विवेचना में सहयोग नहीं करने पर उन्हें हिरासत में लेकर आरोपीगण 01. रविशंकर यादव पिता दलगर राम यादव, उम्र 22 वर्ष, जाति बरगाह, निवासी ग्राम कल्याणपुर, चौकी लटौरी, थाना जयनगर, जिला सूरजपुर 02. आनंद बिसी पिता पाण्डव बिसी, उम्र 35 वर्ष, जाति कोलता, निवासी भिलाईखुर्द, चौकी बरियों, थाना राजपुर, जिला बलरामपुर रा.गंज 03. मनोज यादव पिता रामलखन यादव, उम्र 38 वर्ष, जाति अहीर, निवासी बादा, चौकी बरियों, थाना राजपुर 04. अनिल कुमार पिता गोविन्द राम, निवासी नवापारा, पड़ौली, थाना धौरपुर, सरगुजा से घटना के संबंध में पुछताछ पश्चात आरोपियों को दिनांक 08/11/2025 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। प्रकरण में अन्य मुख्य आरोपी फरार है।पुलिस की अन्य सभी पहलुओं पर विवेचना जारी है।

        कार्यवाही में एसडीओपी इमानुएल लकड़ा, उपनिरीक्षक रविन्द्र प्रताप सिह, चौकी प्रभारी बरियों, प्र.आर. प्रदीप यादव, विजय गुप्ता, आर. जगनाथ केराम, सुरेन्द्र रवि, ईश्वर मरावी, अजय टोप्पो का योगदान रहा।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!