November 1, 2026 |

BREAKING NEWS

कोरिया में संभागीय आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,56 लीटर अवैध महुआ व हड़िया शराब जब्तराजपुर के अग्रसेन भवन में विधानसभा स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मेलन संपन्न,वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान2 नवंबर को सजेगा राज्योत्सव का भव्य मंच,’सशक्त नारी, युवा उड़ान’ थीम पर जुटेंगे ख्याति प्राप्त और स्थानीय कलाकारचेकडैम निर्माण में गुणवत्ता से समझौता पड़ा भारी,तकनीकी सहायक की संविदा समाप्तउल्लास कार्यक्रम के तहत दीपावली की पूर्व संध्या पर जिलेभर में जलेगा ‘एक दीप साक्षरता का’कलेक्टर ने किया राज्योत्सव स्थल का निरीक्षण, मौसम को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएँ समय पूर्व सुनिश्चित करने के निर्देश‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर विचार रखेंगे बलरामपुर के युवा,3 नवंबर को जिला स्तरीय युवा संसदसूरजपुर में आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,22 लीटर अवैध महुआ व मध्य प्रदेश की विदेशी शराब जब्तबलरामपुर जिले में भारी बारिश की आशंका, 29 अक्टूबर को सभी स्कूलों में छुट्टी घोषितपूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय लरंग साय की प्रतिमा का वर्चुअल अनावरण,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी 202 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात
कोरियाक्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

आबकारी उड़नदस्ता टीम की ताबड़तोड़ कार्यवाही,,,नशीले कारोबार में लिप्त दो आरोपी गिरफ्तार…

अम्बिकापुर। आबकारी उड़नदस्ता टीम की ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी,अम्बिकापुर के दो इंजेक्शन विक्रेताओं से 76 नग नशीला इंजेक्शन जब्त कर दोनों को किया जेल दाखिल।

        संभागीय आबकारी उड़नदस्ता संभाग सरगुजा की सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता गुप्ता के नेतृत्व में नशे के सौदागरों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। कल दिनांक 02-04-26 को गश्त के दौरान अजिरमा बुधवारी बाजार पानी टंकी के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को देखकर रोकने का प्रयास किया गया तो वह भागने लगा उसे दौड़ा कर पकड़ा गया। पूछने पर उसने अपना नाम पूरनम विश्वकर्मा निवासी कटकोना पटना जिला सूरजपुर का बताया परंतु यहां वह किराए के मकान में काली घाट के पास रहता है ऐसा बताया।उसके द्वारा पकड़े गए प्लास्टिक के झोले से 22 नग REXOGESIC INJECTION तथा 22 नग AVIL INJECTION जप्त किया गया तथा आज दिनांक 03-04-26 को आबकारी उड़नदस्ता कार्यालय में मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई की आराधना नामक लड़की जेल तालाब दर्रीपारा के पास खुलेआम इंजेक्शन बेच रही है। सूचना पर तत्काल सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने अपनी टीम के साथ जेल तालाब दर्रीपारा के पास घेराबंदी कर उक्त लड़की को पकड़ा। उसके पास से एक काले रंग के पॉलीथीन में 20 नग REXOGESIC INJECTION तथा 12 नग AVIL INJECTION जप्त किया गया। दोनों आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट की धारा 22 (सी) के तहत गिरफ्तार कर दिनांक 03-04-26 को न्यायालय अंबिकापुर में रिमांड के लिए प्रस्तुत कर जेल दाखिल किया गया।

       सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि हमें आराधना नामक लड़की की बहुत दिनों से तलाश थी क्योंकि यह काफी दिनों से जेल तालाब के पास नशीला इंजेक्शन बेच रही है। परंतु आज सटीक सूचना मिलते ही उसे गिरफ्तार किया गया। मौके पर कार्रवाई के दौरान वहां उपस्थित लोगों ने बताया कि जेल तालाब नशेड़ियों का अड्डा बन गया है आसपास का माहौल काफी खराब हो गया है। लोगों ने बताया कि इन नशेड़ियों ने कई बार जेल में काम करने वाले प्रहरियों को भी लूट लिया हैं तो फिर आम पब्लिक का क्या होगा। सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि सरगुजा को नशा मुक्त करने के लिए आबकारी उड़नदस्ता टीम लगातार प्रयास कर रही है और इस मामले में जीरो टोलरेंस की नीति अपना रही है।

         उक्त दोनों कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता सहित आबकारी उपनिरीक्षक टी.आर. केहरी मुख्य आरक्षक कुमारूराम, अशोक सोनी नगर सैनिक रणविजय सिंह एवं महिला सैनिक चंद्रावती, राजकुमारी सिंह एवं नीरज चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!