September 18, 2026 |

BREAKING NEWS

बलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेल
कोरियाक्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

आबकारी उड़नदस्ता टीम ने कुख्यात गाँजा तस्कर को किया गिरफ्तार,,,पाँच किलो गाँजा भी किया जप्त…

सरगुजा। नावापारा लखनपुर का कुख्यात गांजा तस्कर कृष्णा सिंह को पाँच किलो गांजे के साथ आबकारी उड़नदस्ता टीम ने गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया है।

        दिनांक 02 अप्रेल को सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम एवं जिला आबकारी सरगुजा की टीम संयुक्त गश्त लखनपुर क्षेत्र में कर रही थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि नवापारा अमगसी निवासी कृष्णा सिंह के घर भारी मात्रा में गांजा उतरा है। मुखबीर सूचना की विश्वसनीयता पर तत्काल उड़नदस्ता एवं जिला की टीम नवापारा अमगसी निवासी कृष्णा सिंह के होटल एवं घर में दबिश दी वर्दीधारी देख कृष्णा सिंह डरकर अपने होटल के पीछे भागा जिसे दौड़ा कर पकड़ा गया। जब उसे पकड़ा गया तो उसके हाथ में एक बाल्टी में दो पॉलीथीन में गांजा रखी हुई थी जिसका कुल वजन 5.135 किलोग्राम होना पाया गया।। होटल मालिक आरोपी कृष्णा सिंह को एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 बी के तहत गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया गया।

         सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि नवापारा अमगसी निवासी कृष्णा सिंह पिछले कई वर्षों से गाँजा का व्यापार भारी मात्रा में करता आ रहा है।वह दो बार जेल भी जा चुका है परंतु गांजे का धंधा बंद नहीं कर पा रहा है।आज फिर हमारी टीम को उसे पकड़ने में सफलता हाथ लगी।सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि हमारी उड़नदस्ता की टीम सूखे नशे पर जीरो टोलरेंस की नीति अपना रही है और हर नशे के सौदागर को जेल दाखिल करने के लिए कटिबद्ध है।

         उक्त कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता जिला आबकारी सरगुजा टीम के आबकारी उप निरीक्षक सौरभ साहू, आकाश साहू एवं अनिल गुप्ता का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!