
बलरामपुर। सुशासन तिहार के माध्यम से बलरामपुर पुलिस को प्राप्त पीड़ित क्षतिपूर्ति संबंधी वर्ष 2023 से लंबित मामले में पुलिस अधीक्षक द्वारा तत्काल संज्ञान लेकर कलेक्टर बलरामपुर से समन्वय स्थापित कर पीड़ित को त्वरित कार्यवाही कराते हुए 4 लाख रुपए राहत राशि स्वीकृत कराई गई।
आवेदक संजय कुमार पिता स्वं गोपी निवासी उम्र 19 वर्ष, निवासी कोटडीह चौकी डवरा थाना पस्ता जिला बलरामपुर द्वारा सुशासन तिहार 2026 के माध्यम से आवेदन प्रस्तुत किया गया कि इसके पिता स्वं गोपी राम का मृत्यु दिनांक 23/03/023 को पानी में डुबने से हुआ था। चौकी दौरा से पी.एम. रिर्पोट, पंचनामा, मर्ग इंटीमेशन की कापी आवेदक को प्राप्त हो चुका है तथा पुलिस अधीक्षक कार्यालय बलरामपुर से प्राप्त अंतिम जाँच रिर्पोट व अन्य कागजात के साथ राहत राशि प्रदाय करने हेतु तहसील कार्यालय राजपुर में आवेदन जमा किया था किंतु आज दिनांक आवेदक को राहत राशि प्राप्त नहीं हुई है।
सुशासन तिहार के माध्यम में प्राप्त उक्त आवेदन पत्र पुलिस अधीक्षक बलरामपुर वैभव बैंकर के संज्ञान में आने पर मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा तत्परता बरतते हुए कलेक्टर महोदया बलरामपुर के तत्काल समन्वय स्थापित कर मामले के संबंध में आवश्यक चर्चा कर आवेदक के मृतक पिता की राहत राशि चार लाख रुपये तत्काल स्वीकृत करायी गई है। पीड़ित परिवार को राहत राशि प्राप्त होने से आवेदक पीड़ित परिवार ने बलरामपुर पुलिस अधीक्षक कलेक्टर बलरामपुर एवं चौकी दौरा पुलिस की प्रशंसा करते हुए शासन प्रशासन का धन्यवाद किया गया है।



