September 17, 2026 |

BREAKING NEWS

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेलमवेशी तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारबलरामपुर के 43 होनहारों को लक्ष्य शिक्षण संस्थान देगा निशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग,ग्राउंड में युद्धस्तर पर तैयारी शुरूअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने सरगुजा संभाग में किया संगठन विस्तार,उदय पण्डो और रूपेश यादव को मिली कमानजंगल की लकड़ी काटने से मना करने पर तलवार लहराकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार
कोरियाक्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरलाइफस्टाइलव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम की नशे के सौदागरों पर कहर जारी,,,4 आरोपियों के पास से दो लाख रुपये के 396 नग नशीला इंजेक्शन जब्त…

अम्बिकापुर/राजपुर। संभागीय आबकारी उड़ादस्ता की टीम सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में नशे के सौदागरों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है,जिससे नशे के सौदागरों में हड़कंप मचा हुआ है।

        सहायक जिला अधिकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि दिनांक 29-04-2026 को मुखबिर की सूचना पर जिला सरगुजा के थाना गांधीनगर के अंतर्गत चार नशीले इंजेक्शन के व्यापारियों पर कार्रवाई की गई।अक्षय जायसवाल निवासी कर्रा थाना राजपुर जिला बलरामपुर को आसडांढ घंघरी बाज़ार के पास पकड़ा गया उसके कब्जे से 120 नग REXOGESIC INJECTION तथा 120 नग AVIL INJECTION जब्त किया गया जिसकी कीमत लगभग 120000 रुपए है। मुखबिर की सूचना पर शाम को मुलत: बिहार का रहने वाला नमना कला निवासी ओम उर्फ शौर्य पाठक जो कि किराए का मकान लेकर सरगवां में रहता था उसके किराए के मकान में दबिश देकर उसके कब्जे से 38 नग REXOGESIC INJECTION तथा 38 नग AVIL INJECTION जब्त की गई जिसकी कीमत लगभग 38000 रुपए है।

फरार आरोपी ओम पाठक

       कार्यवाही के बाद ओम पाठक आबकारी स्टाफ को पेशाब करने के बहाने चकमा देकर फरार हो गया जिसकी पतासाजी की जा रही है। उसी पतासाजी के दौरान रात्रि गश्त में पीजी कॉलेज ग्राउंड अंबिकापुर पहुंचने पर दो संदिग्ध व्यक्तियों को खड़े देख सरकारी वाहन रोकने पर दोनों हड़बड़ाने लगे। दोनों से पूछताछ करने पर पता चला कि दोनों राजपुर जिला बलरामपुर के रहने वाले हैं एक का नाम विवेक कुमार सोनी तथा दूसरे का नाम प्रिंस एक्का था। दोनों की तलाशी में एक झोलेमें 40 नग REXOGESIC INJECTION तथा 40 नग AVIL INJECTION जब्त की गई जिसका बाजार मूल्य लगभग 40000 रुपए है। सभी आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 22 (सी) के तहत कार्रवाई की गई। तीन आरोपियों को न्यायालय से रिमाण्ड लेकर जेल दाखिल कर दिया गया है तथा एक फरार आरोपी ओम पाठक की तलाश की जा रही है।

        सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि जिला आबकारी अधिकारी इंद्रबली सिंह मार्कण्डेय के मार्गदर्शन में सरगुजा को नशामुक्त करने के लिए जो “ऑपरेशन क्लीन” चलाया जा रहा है,उसके तहत “जीरो टॉलरेंस की नीति” अपनाई जा रही है और जो भी पकड़ा जा रहा है उस पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जा रही है। उक्त सभी कार्रवाई सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के साथ आबकारी मुख्य आरक्षक कुमारू राम अशोक सोनी, रमेश दुबे तथा नगर सैनिक गणेश पांडेय एवं ओम प्रकाश गुप्ता महिला सैनिक राजकुमारी सिंह एवं चंद्रावती की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!