September 18, 2026 |

BREAKING NEWS

मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियन
आस्थाकोरियाचुनावछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

शंकरगढ़ के ढोढरीकला में मुख्यमंत्री का उतरा उड़न खटोला,,,चारपाई पर बैठ सुनी पहाड़ी कोरवाओं की समस्याएं,,,

राजपुर। तेज हवाओं और मौसम खराब के बीच मुख्यमंत्री का हेलिकाप्टर बलरामपुर के जनपद पंचायत शंकरगढ़ के ग्राम पंचायत हरगवां के ढोढरीकला, कोरवाटोली नवापारा पर उतरा। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय को अपने बीच पाकर ग्राम वासियों के बीच खुशी की लहर दौड़ उठी। ग्रामीणों की भीड़ ने आत्मीयता पूर्वक मुख्यमंत्री का स्वागत किया। आरती और चौपाई से गांव की महिलाओं ने उनका स्वागत किया।

      महुआ पेड़ के नीचे मुख्यमंत्री ने चरपाई में बैठ कर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। उन्होंने कहा कि शासन को डेढ़ साल हुआ है,आपके से किये गये कई वादों को पूरा किया गया है चाहे वो धान खरीदी के समर्थन मूल्य का हो या आवास का, आगे भी अन्य वादों को क्रमवार पूरा करेंगें। सभी कार्य तेजी से होंगे और छत्तीसगढ़ विकास के पथ पर सतत आगे बढ़ता जायेगा। मुख्यमंत्री ने चौपाल मे उपस्थित ग्रामीणों से सीधा संवाद कर एक-एक कर उनसे उनकी समस्या के बारे में पूछा। जब कुछ लोगों ने पानी व सड़क की समस्या का जिक्र किया तो उन्होंने मानवीय पहलु को समझते हुए, कलेक्टर राजेंद्र कुमार कटारा को निर्देशित किया कि इन मूलभूत आवश्यकताओं को संज्ञान मे लेकर त्वरित इन कार्याे को शुरू करायें। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़कों को चिन्हित कर शीघ्र निर्माण कार्य शुरू करायें। इसके साथ ही उन्होंने केंद्र शासन व राज्य शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ ग्राम के सभी क्षेत्रवासियों को मिले इसके लिए कार्ययोजना बना कर शिविर लगाने के निर्देश दिए। तेज हवा व आंधी तुफान के बीच जब मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से मुस्कुराते हुए पूछा कि जाई कि रही, तो ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा रुकिए आपका आगमन हमारा सम्मान है। उनकी बात सुन मुख्यमंत्री धीमी मुस्कान लिए रूके और ग्रामीणों को भरपूर समय दिया।

ग्राम पंचायत हरगवां में हुआ शत प्रतिशत निराकरण :- सुशासन तिहार के दौरान हरगवां ग्राम पंचायत में आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण किया गया। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की सक्रियता और जवाबदेही ही सुशासन की पहचान है। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस मौके पर ग्रामीणों से कहा कि हमारी सरकार का लक्ष्य अंतिम व्यक्ति तक शासन व प्रशासन की पहुंच सुनिश्चित करना है। समाधान शिविरों के माध्यम से हम जनता की समस्याओं को मौके पर ही सुलझाने का प्रयास कर रहे हैं। सुशासन तिहार के दौरान हरगवां ग्राम पंचायत में कुल 111 मांग के आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से पूरे आवेदनों का त्वरित समाधान कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री की घोषणायें:- शिविर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हरगवा ग्राम पंचायत में 10 लाख की लागत से सीसी रोड़, समुदायिक भवन, झीकी नाला में पुलिया निर्माण, हैंडपंप व बोरवेल की घोषणा की।।    

       इस दौरान सामरी विधायक श्रीमती उद्धेष्वरी पैकरा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हीरामुनी निकुंज,भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल, महामंत्री संजय सिंह, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, ग्रामीणनजन, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ,प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह, कलेक्टर श्री राजेंद्र कटारा, पुलिस अधीक्षक श्री बैंकर वैभव रमनलाल, वनमण्डलाधिकारी श्री आलोक कुमार बाजपेई, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर मौजूद रहे।

पारंपरिक रीति रिवाज से किया गया स्वागत :-

     राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज बलरामपुर रामानुजगंज जिला मुख्यालय से लगभग 70 किलोमीटर पर सुदूरवर्ती पहाड़ी कोरवा ग्राम हरगवां (ढोढरी कला) पहुंचे। जहां लहंगू पहाड़ी कोरवा के घर पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ उनका स्वागत किया गया। लहंगू और उनकी पत्नी ने सरई फूलों की माला पहनाकर आत्मीयता से मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। उन्होंने खाट पर बैठकर लहंगू और उनके परिवार से विस्तारपूर्वक चर्चा की। इस दौरान मुख्यमंत्री परिवार से पूरी सहजता के पहाड़ी कोरवा परिवार से घुलते मिलते नजर आए। उन्होंने उनके जीवन, दिनचर्या, संस्कृति के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने लहंगू से आवास के संबंध में पूछा, जिस पर लहंगू ने बताया कि पहले कच्ची मकान में रहने के साथ कई समस्याएं होती थी। लेकिन पक्के आवास से अब खुश है। अब किसी प्रकार की चिंता नहीं सताती। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को सरई पत्तों से बने दोने-पत्तल में तेंदू, चार और लीची जैसे स्थानीय और मौसमी फल परोसे गए। आम से बने पारंपरिक पेय आम पना का भी उन्होंने स्वाद लिया। लहंगू  की पत्नी दरसी ने मुख्यमंत्री को अपने हाथों से तैयार की गई छिंद की चटाई, रागी, कुटकी और कटहल का फल उपहार स्वरूप भेंट किया, जिसे मुख्यमंत्री ने पूरे सम्मान के साथ स्वीकार किया। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री ने पहाड़ी कोरवा भूखना पति देसिया के पीएम जनमन आवास योजनान्तर्गत बने आवास का भी अवलोकन किया।

देखें पूरी वीडियो

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!