November 6, 2026 |

BREAKING NEWS

श्रीमती अर्पणा दीक्षित बनीं रक्षा गौधाम फाउंडेशन की बलरामपुर जिलाध्यक्षसामरी विधायक की पहल पर शंकरगढ़ बालक हायर सेकेंडरी स्कूल को मिली नए भवन की सौगात,छात्राओं ने किया स्वागतछठ पूजा सेवा समिति अध्यक्ष चुने गए महेंद्र अग्रवाल,महापर्व के सफल आयोजन का लिया संकल्पनिजी अस्पतालों में नर्सिंग होम एक्ट के पालन की जांच,वाड्रफनगर व महावीरगंज में संयुक्त टीम ने किया निरीक्षणआमकोना व चंपानगर में जनसंपर्क समस्या निवारण शिविर,ग्रामीणों की सुनी समस्याएंडिजिटल क्रॉप सर्वे में पारदर्शिता,ग्राम सभाओं में पढ़ी जा रहीं फसल प्रविष्टियां,10 नवंबर तक होगा दावा-आपत्ति का निराकरणअवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 20 लीटर शराब व 60 किलो लाहन जप्तमैदान पर उतरी गांव-कस्बों की प्रतिभा, जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक का शुभारंभचिरायु की पहल से रामसाय की आंखों में लौटी रोशनी, मेकाहारा रायपुर में ट्रॉमेटिक मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशनजिले में 772 मतदान केन्द्रों का प्रकाशन, 12 नवंबर को आएगी प्रारूप मतदाता सूची
आस्थाकोरियागैजेट्सचिकित्साछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

सीएमएचओ ने राजपुर में ली स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक,,,दिए आवश्यक दिशा निर्देश…

राजपुर। कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा के निर्देशन व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर के मार्गदर्शन में जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन और लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाने तथा स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत संचालित योजनाओं का लाभ सभी को मिले, इसके लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बसंत कुमार सिंह व जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री स्मृति एक्का के द्वारा जिले के सभी विकासखंडो में विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक लिया जा रहा है।
      इसी कड़ी में विकासखण्ड राजपुर में ब्लाक स्तरीय स्वास्थ्य विभाग का समीक्षा बैठक लिया गया। बैठक में शासन द्वारा जारी किए गए नये नवीन सेवा जिम्मेदारी से सभी स्टाफ को अवगत कराया गया और अपने दिए गए कार्य दायित्यों का पालन करने निर्देश दिया गया।


       बैठक में डॉ. सिंह ने प्रथम तिमाही में गर्भवती माता का पंजीकरण करने, शासन के योजनाओं के लाभ हेतु प्रथम तिमाही दौरान ही हितग्राही का बैंक खाता व अन्य आवश्यक जानकारी रखने निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सभी गर्भवती महिलाओं का चार प्रसव पूर्व जांच अनिवार्य हो व उच्च जोखिम वाले गर्भवती महिलाओं का 06 प्रसव पूर्व जांच पूर्ण किया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने उपस्थित अधिकारी व कर्मचारियों एवं मितानिनों को निर्देश देते हुए गर्भवती माताओं के घर प्रथम तिमाही के पंजीकरण के बाद, संस्थागत प्रसव होने, टीकाकरण तक और मां एवं बच्चे के स्वस्थ होने तक नियमित गृह भेंट करने को कहा। ताकि जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित रहे। साथ ही इस संबंध में किसी भी प्रकार की शिकायत प्राप्त होती है तो नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। डॉ. सिंह ने कहा कि अपने दायित्वों का निर्वहन पुरी निष्ठा से करें और हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलायंे। उन्होंने खंड चिकित्सा अधिकारी से ब्लाक में चल रहे समस्त राष्ट्रीय कार्यक्रमों के रिपोर्ट व ब्लाक में निवासरत विशेष जनजाति समूह पहाड़ी कोरवा परिवार को पीएम-जनमन में दिए गए लाभ और उनकी सूचि उपलब्ध कराने निर्देशित किया।
डॉ. सिंह ने गैर संचारी रोग की स्क्रीनिंग सुनिश्चित करने साथ ही डाटा को नियमित रूप से अपडेट रखने तथा केंद्र व राज्य शासन से प्राप्त होने वाले निर्देशों का समय-सीमा में क्रियान्वयन सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के समस्त गतिविधियों और केंद्रों पर होने वाली गतिविधियों की जानकारी लोगों तक प्रसारित करने को कहा, ताकि कोई भी व्यक्ति सरकार द्वारा दी रही निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं के लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने सभी पीएचसी प्रभारी व सीएचओ को अपने केंद्र में वेलनेस एक्टिविटी कैलेंडर अनुसार कार्य करने निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि चिकित्सक अनिवार्य रूप से मुख्यालय में रहना सुनिश्चित करें ताकि डिलीवरी के लिए आने वाली महिलाओ को प्रसव में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। इसके साथ ही उन्होंने चिकित्सकों द्वारा ओपीडी तथा आइपीडी में मरीजों के इलाज के आंकड़ों की समीक्षा की और नियमित रूप से अस्पताल में उपलब्ध रहकर मरीजों के इलाज करने के निर्देश दिए। डॉ. सिंह ने सभी चिकित्सको को मरीजों के रिकॉर्ड संधारण व पोर्टल का उपयोग पोस्टमार्टम हेतु करने का निर्देश दिया। साथ ही डॉ. सिंह ने बिना सूचना के अनुपस्थित एवं कार्य में लापरवाही बरतने व टी.ओ.आर. अनुसार कार्य नहीं करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों के प्रति विभागीय कार्यवाही करने हेतु निर्देशित भी किया।
बैठक में बीएमओ डॉ. राम प्रसाद तिर्की, सभी सेक्टरों के चिकित्सा अधिकारी, बीपीएम, सेक्टर पर्यवेक्षक, एसटीएस, एमटीएस, पुरुष स्वास्थ्य कार्यकर्ता, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता, सीएचओ, मितानिन कार्यक्रम के बीसी एमटी उपस्थित थे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!