September 17, 2026 |

BREAKING NEWS

बलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेल
आस्थाकोरियाछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

सीजीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न

बलरामपुर छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य स्तरीय प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन रविवार को दो पालियों में सफलतापूर्वक किया गया। जिले में परीक्षा के सुचारू संचालन हेतु प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की गई थीं। जिले में इस परीक्षा के लिए दो परीक्षा केन्द्र निर्धारित किए गए थे, जहां सुरक्षा और पारदर्शिता के बीच परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ।
       परीक्षा के सफल आयोजन हेतु कलेक्टर राजेन्द्र कटारा के द्वारा जिला स्तर पर नोडल अधिकारी के रूप में अपर कलेक्टर चेतन बोरघरिया को नियुक्त किया गया था। इसके साथ ही परीक्षा की निगरानी के लिए केन्द्रवार उड़नदस्ता दल का गठन किया गया।
जिले में परीक्षा का आयोजन शासकीय महाविद्यालय बलरामपुर तथा स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बलरामपुर में किया गया। इन दोनों केन्द्रों के लिए तहसीलदार बलरामपुर सुनील कुमार गुप्ता को उड़नदस्ता दल प्रभारी तथा उप निरीक्षक अभिमन्यु सिंह को दल सदस्य के रूप में दायित्व सौंपा गया।
       परीक्षा प्रथम पाली में प्रातः 10:00 बजे से 12:00 बजे तक तथा द्वितीय पाली में दोपहर 03:00 बजे से 05:00 बजे तक आयोजित की गई। दोनों ही पालियों में अभ्यर्थियों ने निर्धारित समय पर परीक्षा दी। परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, पहचान सत्यापन, प्रश्नपत्र वितरण एवं अन्य व्यवस्थाएं पूरी पारदर्शिता और सतर्कता के साथ सुनिश्चित की गईं।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!