September 16, 2026 |

BREAKING NEWS

राजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेलमवेशी तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारबलरामपुर के 43 होनहारों को लक्ष्य शिक्षण संस्थान देगा निशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग,ग्राउंड में युद्धस्तर पर तैयारी शुरूअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने सरगुजा संभाग में किया संगठन विस्तार,उदय पण्डो और रूपेश यादव को मिली कमानजंगल की लकड़ी काटने से मना करने पर तलवार लहराकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तारदहेज की मांग से तंग आकर नवविवाहिता ने की आत्महत्या, पति और ससुर गिरफ्तारभाजपा जिला महामंत्री संजय सिंह की माताजी चम्पा देवी का निधन,क्षेत्र में शोक की लहर
क्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

झारखंड मवेशी तस्करी की साजिश नाकाम,कार सहित 3 आरोपी गिरफ्तार

शंकरगढ़ (बलरामपुर)। जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र में मवेशी तस्करी के एक बड़े नेटवर्क पर पुलिस ने शिकंजा कसा है। ग्रामीणों की सतर्कता और पुलिस की तत्परता से पहाड़ी रास्ते से झारखंड बूचड़खाने ले जाए जा रहे मवेशियों को मुक्त करा लिया गया। मामले में पुलिस ने तस्करी में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, साथ ही पायलेटिंग में इस्तेमाल की जा रही एक अर्टिगा कार भी जब्त की गई है।

घटना जशवंतपुर स्थित बाघु टोंगरी के पास की है। प्रार्थी हेमेंद्र कुमार की सूचना के अनुसार, वहां एक पिकअप वाहन और अर्टिगा कार खड़ी थी, जिसमें कुछ लोग बेरहमी से मवेशी लोड कर रहे थे। ग्रामीणों को अपनी ओर आता देख पिकअप चालक और कार सवार वाहन लेकर मौके से भाग निकले। हालांकि, ग्रामीणों ने मौके पर एक संदिग्ध को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही शंकरगढ़ पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके से कौशर अंसारी (निवासी गढ़वा, झारखंड) को हिरासत में लिया। छानबीन के दौरान 3 मवेशी बरामद हुए, जिनके चारों पैर और गर्दन आपस में क्रूरतापूर्वक बंधे हुए थे। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह अपने साथियों मिल्लत अंसारी, सोनू उर्फ नुरुल हसन व अन्य के साथ मिलकर सीतापुर व आसपास के इलाकों से मवेशी जुटाते थे और उन्हें झारखंड स्थित बूचड़खाने ले जाते थे। घटना के समय पायलेटिंग कर रही अर्टिगा कार (क्रमांक CG 12 BF 6072) का चालक ग्रामीणों को देखकर वाहन लेकर फरार हो गया था।

पुलिस ने त्वरित घेराबंदी करते हुए फरार अर्टिगा कार के चालक सोनू उर्फ नुरुल हसन को वाहन सहित हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपी ​कौशर अंसारी (उम्र 32 वर्ष), निवासी मानपुर, थाना रंका, जिला गढ़वा (झारखंड),​मिल्लत अंसारी (उम्र 27 वर्ष), निवासी मानपुर, थाना रंका, जिला गढ़वा (झारखंड) एवँ ​सोनू उर्फ नुरुल हसन (उम्र 25 वर्ष), निवासी मुरका, थाना राजपुर के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11(1)(घ) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस फरार पिकअप वाहन और अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

​इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रविन्द्र प्रताप सिंह, सउनि रफैल तिर्की, आरक्षक बबलू बेक, बिजेन्द्र भगत, रामप्रताप यादव और मनोज कुजूर की मुख्य भूमिका रही।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!