September 17, 2026 |

BREAKING NEWS

राह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेलमवेशी तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारबलरामपुर के 43 होनहारों को लक्ष्य शिक्षण संस्थान देगा निशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग,ग्राउंड में युद्धस्तर पर तैयारी शुरू
क्राइमगैजेट्सचिकित्साछत्तीसगढ़जशपुरदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

बूचड़खाना ले जा रहे मवेशी तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे,,,6 नग मवेशी सहित पीकप जप्त…

बलरामपुर/रघुनाथनगर। पिकप वाहन से मवेशी तस्करी करते 02 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जबकि एक आरोपी फरार हो गया था जिसे बाद में पुलिस ने गिरफ्तार किया है।तस्करी पिकप वाहन में 6 नग मवेशी भरकर बूचड़खाना ले जा रहे थे।

         मामला रघुनाथनगर थाना क्षेत्र का है दिनांक 25/04/2025 को थाना प्रभारी रघुनाथनगर जितेन्द्र जायसवाल को विश्वस्थ सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम नवगई, रघुनाथनगर का मुन्नी लाल यादव पिकप वाहन क्रमांक जे. एच.03वी-8095 में अवैध मवेशी पशु भरकर परिवहन करते ग्राम गेनयारी म.प्र. तरफ से बूचड़खाना ले जाने के लिये ग्राम रघुनाथनगर नवगई की तरफ आ रहा है। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी रघुनाथनगर द्वारा ग्राम नवगई पुलिया रोड के पास घेराबंदी कर पिकप वाहन क्रमांक जे.एच.03वी-8095 को रोककर वाहन को चेक किया गया। जाँच करने के दौरान पिकप वाहन के अंदर अवैध 06 नग बैल को रस्सी से सींग में, गर्दन में बांधकर ठूस-ठूस कर भरा हुआ पाया गया। मुन्नी लाल यादव व वाहन चालक गणेश केसरी से मवेशी परिवहन करने के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी मुन्नी लाल यादव व वाहन चालक गणेश केसरी के मवेशियों को बूचड़खाना ले जाने हेतु पशु तस्करी करना स्वीकार किया गया। 

      थाना प्रभारी रघुनाथनगर द्वारा आरोपियों से अवैध मवेशी बैल परिवहन करने के संबंध में कोई लायसेंस व दस्तावेज नहीं पाए जाने पर आरोपी मुन्नी लाल यादव के कब्जे से 06 रास बैल कीमती लगभग 35000/ रूपये को एवं वाहन चालक गणेश केसरी के कब्जे से पिकप वाहन क्रमांक जे.एच.03वी-8095, जप्त कर लिया है। जबकि एक आरोपी मौका देखकर फरार हो गया। पुलिस ने दोनों आरोपीयों मुन्नी लाल यादव व गणेश केसरी के खिलाफ धारा 4, 6, 10 छ.ग. कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 (1) (घ.) के तहत अपराध पंजीबद्घ करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।वहीँ बाद में फरार तीसरा आरोपी देवकुमार, निवासी केसारी, थाना रघुनाथनगर जो मौके से फरार हो गया था उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!