
बलरामपुर। श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देशन पर जिला आबकारी अधिकारी श्री एस.एन साहू के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा जिले में अवैध शराब के भंडारण एवं परिवहन पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में आबकारी विभाग द्वारा जिले के पुलिस थाना बलरामपुर में 01 प्रकरण पर कार्यवाही करते हुए अवैध हाथ भट्टी महुआ शराब जब्त किया गया है। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया है कि ग्राम बहेराटोली निवासी बोडरा के पास से 20 लीटर अवैध हाथ भट्टी महुआ शराब जब्त किया गया। उक्त आरोपी के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अपराध प्रकरण कायम कार्यवाही की गई।



