May 11, 2026 |

BREAKING NEWS

जिले में हुई डायल 112 वाहन की शुरुआत,,,24 घंटे क्षेत्र के लोगों के लिए होगी उपलब्ध…वाहन चेकिंग के दौरान अवैध बीयर ले जाते दो आरोपी गिरफ्तार,20 बीयर सहित मोटरसाइकिल जप्त.डीपाडीह में 11 मई को होगा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व अटूट आस्था के 1000 वर्ष पूर्ण होने पर राष्ट्रव्यापी स्मरणोत्सवराज्य निर्वाचन आयोग द्वारा स्थानीय निकायो के आम/उप निर्वाचन हेतु कार्यक्रम जारी,01 जून को होगा मतदान एव 04 जून को होगी परिणामों की घोषणासरनाडीह जनसमस्या निवारण शिविर में पहुंचे सरगुजा सांसद,आमजन की समस्याओं के समयबद्ध निराकरण के लिए शासन-प्रशासन प्रतिबद्ध: श्री महाराजपेयजल संबंधित शिकायतों के निराकरण के लिए कन्ट्रोल रूम और टोल फ्री नं. पर करें संपर्कजनगणना 2027 के लिए कन्ट्रोल रूम स्थापित,दो पाली में संचालित होगा कन्ट्रोल रूम,अधिकारी-कर्मचारियों की लगाई गई ड्यूटीसावंत सरना ग्राम पंचायत डीपाडीहकला में शिविर 11 मई कोएसईसीएल एवं सिपेट अंतर्गत निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण आयोजित1096 रिक्त पदों हेतु 11 मई को रोजगार मेला आयोजित,,,निजी क्षेत्र में युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर
कोरियाक्राइमछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

परिवहन चेक पोस्ट पर मारपीट करने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बलरामपुर/बसंतपुर। परिवहन चेक पोस्ट धनवार में शासकीय कर्मचारियों से मारपीट करने वाले आरोपीयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

          दिनांक 04.10.2025 को प्रार्थी परिवहन उप निरीक्षक भूषण ध्रुव के द्वारा एक लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया कि आर.टी.ओ. बेरियर में परिवहन उप निरी. सिधार्थ पटेल प्र.आर. कौशल साहु, के अपने डियूटी में तैनात था। करीब 09.10 बजे आरोपी चंदन यादव कैलाश यादव उपेन्द्र उर्फ गोलु एवं अन्य 05 अज्ञात लोग आर.टी.ओ. बेरियर में आये और पूर्व की विवाद को लेकर वाद विवाद करने लगे और सभी लोग आर.टी. ओ. ऑफिस के अंदर घुसकर गंदी गंदी गाली देकर प्रार्थी और उसके ड्रायवर ओम प्रकाश राजवाडे से मारपीट करने लगे तथा सभी के द्वारा आर.टी.ओ. कैम्पस आवासिय परिसर में घुसकर उपस्थित स्टाफ के साथ गाली गलौज करने लगे तथा परिवहन निरीक्षक महेन्द्र सिंह कुलदीप के रूम में घुसकर शासकीय कार्य में बाधा डालकर गाली गलौज करते मारपीट किये है।

       प्रार्थी के रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। विवेचना दौरान घटना स्थल का निरीक्षण, एवं गवाहों के कथन से दिनांक 01.01.2025 को चंदन यादव एवं पीकप चालक के द्वारा तेज गति से पीकप चलाकर बेरिकेट के उपर चढ़ा दिया था जिस वजह से उक्त दिनांक वाद विवाद हुआ था एवं चंदन यादव के द्वारा उक्त दिनांक को ही फोन कर अपने साथियों को बुलाकर झगडा विवाद किया था। जिसके बाद विवाद शान्त हो गया था और घटना का रिपोर्ट देनो पक्षों में किसी के द्वारा नही किया गया था। इसी रंजीश के कारण दिनांक 04.10.2025 को एक राय होकर उपेन्द्र यादव, कैलाश यादव, चंदन यादव एवं अन्य पांच लोग स्कार्पियो एवं बाईक से जाकर आर.टी.ओ. कार्यालय एवं कैम्पस आवासिय परिसर में घुसकर उपस्थित स्टाफ के साथ गाली गलौज एवं मारपीट किये हैं। घटना के संबंध में आरोपियों से पूछताछ पर सभी ने अपना अपना जुर्म करना स्वीकार किये एवं अन्य आरोपी के साथ मिलकर घटना को अंजाम देना स्वीकार किये है।अन्य फरार आरोपीयों का पता तलाश किया जा रहा है प्रकरण के तीन आरोपी एवं विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस ने धारा 121,132,221,191 (2),296,331 (6) भा.न्या.सं. के तहत कैलाश यादव पुत्र स्व. जीतेन्द्र प्रसाद यादव, उम्र 42 वर्ष, बसंतपुर, उपेन्द्र उर्फ गोलू यादव पिता सहदेव यादव उम्र 25 वर्ष निवासी प्रेमनगर, रंजन रवि पिता सितलाल रवि राम उम्र 32 वर्ष निवासी बसंतपुर एवँ अर्जुन यादव पिता शिवकुमार यादव, उम्र 20 वर्ष, निवासी जमई, थाना बसंतपुर को गिरफ्तार माननीय न्यायालय से रिमाण्ड पर भेजा गया है।

        कार्यवाही में निरीक्षक जितेन्द्र सोनी, उप निरीक्षक रघुनाथ सिंह मरावी, सउनि. धनसिंह सांडिल्य, प्र.आर. पंकज पोर्ते, आरक्षक आर. विवेक कुमार, आरक्षक अनिल पण्डवार शामिल रहे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!