September 16, 2026 |

BREAKING NEWS

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेलमवेशी तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारबलरामपुर के 43 होनहारों को लक्ष्य शिक्षण संस्थान देगा निशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग,ग्राउंड में युद्धस्तर पर तैयारी शुरूअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने सरगुजा संभाग में किया संगठन विस्तार,उदय पण्डो और रूपेश यादव को मिली कमानजंगल की लकड़ी काटने से मना करने पर तलवार लहराकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान का आगाज़,,,डोर टू डोर चलाया गया अभियान…

राजपुर। प्रदेश कांग्रेस सह प्रभारी जारिता लेतफलांग की उपस्थिति में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजपुर ब्लॉक के बारियों में सभा आयोजित कर “वोट चोर गद्दी छोड़” अभियान की शुरुआत की। इस दौरान डोर-टू-डोर अभियान भी चलाया गया, जिसमें नागरिकों को मतदाता सूची में गड़बड़ी और वोट चोरी के मामलों से अवगत कराते हुए अभियान के समर्थन में आवेदन पत्र भरवाए गए।

        सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश सह प्रभारी जेतफलांग ने निर्वाचन आयोग पर पक्षपाती रवैया अपनाने और भाजपा को लाभ पहुँचाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि एक ही मकान नंबर पर सैकड़ों नाम दर्ज किए जा रहे हैं और एक ही व्यक्ति का नाम अलग-अलग स्थानों पर शामिल किया जा रहा है।

     जिला कांग्रेस अध्यक्ष के. पी. सिंहदेव, पूर्व विधायक डॉ. प्रीतम राम सहित कई नेताओं ने कार्यक्रम को संबोधित किया। मंच संचालन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुनील सिंह और आभार प्रदर्शन जिला कांग्रेस संगठन प्रभारी रामदेव राम ने किया।

    कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष श्री के.पी. सिंहदेव के नेतृत्व में उपस्थित ब्लॉक अध्यक्षों ने जिलेभर से कुल 2000 फार्म भरकर प्रदेश सह प्रभारी को सौंपे गए। जेतफलांग ने बताया कि सरगुजा, रायगढ़ और बिलासपुर संभाग में बलरामपुर पहला जिला है, जहाँ से यह अभियान औपचारिक रूप से शुरू हुआ है।

कार्यकर्ताओं को नसीहत-:

     कार्यकर्ताओं की नाराजगी पर प्रतिक्रिया देते हुए फलांग ने कहा कि “यदि किसी को मंच या सम्मान नहीं मिलता तो घर बैठने से बेहतर है संगठन का हाथ थामकर अपनी नाराजगी दूर करें। संगठन तभी मजबूत होगा जब हर हाथ एक-दूसरे का सहारा बने।”

      कार्यक्रम में राजेंद्र तिवारी, विष्णु सिंहदेव, विजय पैकरा, विवेक सिंहदेव, लालसाय मिंज, पुरनचंद जायसवाल, राम बिहारी यादव, राजेंद्र श्रीवास्तव, बृजेश मिश्रा, सुनील भगत, मोहमद नियाज़ुदीन,राजेंद्र सोनी,नीरज अग्रवाल, दया सागर, ओम प्रकाश, मालती सोनवानी, हरिकिशुन पैकरा सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थिति थे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!