September 16, 2026 |

BREAKING NEWS

राजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेलमवेशी तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारबलरामपुर के 43 होनहारों को लक्ष्य शिक्षण संस्थान देगा निशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग,ग्राउंड में युद्धस्तर पर तैयारी शुरूअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने सरगुजा संभाग में किया संगठन विस्तार,उदय पण्डो और रूपेश यादव को मिली कमानजंगल की लकड़ी काटने से मना करने पर तलवार लहराकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तारदहेज की मांग से तंग आकर नवविवाहिता ने की आत्महत्या, पति और ससुर गिरफ्तारभाजपा जिला महामंत्री संजय सिंह की माताजी चम्पा देवी का निधन,क्षेत्र में शोक की लहर
क्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

आबकारी उड़नदस्ता टीम को फिर मिली बड़ी सफलता,,,दर्रीपारा अंबिकापुर के इंजेक्शन विक्रेता सूरज यादव को किया गिरफ्तार…

आरोपी के कब्जे से 99 नग REXOGESIC इंजेक्शन तथा 79 नग AVIL INJECTION जप्त कर जेल दाखिल किया गया

अंबिकापुर। संभागीय आबकारी उड़नदस्ता संभाग सरगुजा की टीम द्वारा नशे के सौदागरों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है। दिनांक 29-09-2025 को रात्रि में सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता को उड़नदस्ता कार्यालय में मुखबिर से सूचना मिली कि दर्री पारा निवासी सूरज यादव अपनी टीवीएस बाइक क्रमांक CG 15 CH 0906 से हर्रा टिकरा पुलिया मेडिकल कॉलेज के पास भारी मात्रा में इंजेक्शन का सप्लाई करने वाला है।मुखबीर सूचना की विश्वसनीयता पर तत्काल उड़नदस्ता टीम ने मेडिकल कॉलेज हर्राटिकरा पुलिया के पास चारों तरफ से घेराबंदी कर एक संदिग्ध व्यक्ति को उक्त बाइक के साथ हर्रा टिकरा पुलिया के पास देखा गया।पूछने पर उसने अपना नाम सूरज यादव बताया उसके पीठ पर टंगे पिट्ठू बैग की तलाशी लेने पर उसमें 99 नग REXOGESIC इंजेक्शन तथा 79 नग AVIL INJECTION बरामद हुआ,जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 175000 रुपए है।आरोपी को एनडीपीएस एक्ट की धारा 22 C के तहत गिरफ्तार कर आज दिनांक 30.9.2025 को न्यायालय अंबिकापुर में रिमांड के लिए प्रस्तुत किया गया जहां से जेल दाखिल किया गया।

       सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि सरगुजा जिले को नशीले इंजेक्शन से मुक्त करने की दिशा में अथक प्रयास जारी है। दरीपारा का सूरज यादव भी बड़े इंजेक्शन सप्लायर में से था इसे कई दिनों से पकडने का प्रयास किया जा रहा था परंतु हर बार हम लोगों को चकमा देने में सफल हो जा रहा था। आज बड़ी मुश्किल से इसे पकड़ने में सफलता हाथ लगी है।उन्होंने बताया कि उड़न दस्ता टीम द्वारा पिछले 3 महीने में 19 इंजेक्शन टैबलेट एवं कफ सिरप विक्रेताओं को जेल दाखिल किया है।

       उक्त कार्यवाही सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता मुख्य आरक्षक रमेश दुबे अशोक सोनी नगर सैनिक गणेश पांडे, रणविजय सिंह ओम प्रकाश गुप्ता की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!