November 6, 2026 |

BREAKING NEWS

सामरी विधायक की पहल पर शंकरगढ़ बालक हायर सेकेंडरी स्कूल को मिली नए भवन की सौगात,छात्राओं ने किया स्वागतछठ पूजा सेवा समिति अध्यक्ष चुने गए महेंद्र अग्रवाल,महापर्व के सफल आयोजन का लिया संकल्पनिजी अस्पतालों में नर्सिंग होम एक्ट के पालन की जांच,वाड्रफनगर व महावीरगंज में संयुक्त टीम ने किया निरीक्षणआमकोना व चंपानगर में जनसंपर्क समस्या निवारण शिविर,ग्रामीणों की सुनी समस्याएंडिजिटल क्रॉप सर्वे में पारदर्शिता,ग्राम सभाओं में पढ़ी जा रहीं फसल प्रविष्टियां,10 नवंबर तक होगा दावा-आपत्ति का निराकरणअवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 20 लीटर शराब व 60 किलो लाहन जप्तमैदान पर उतरी गांव-कस्बों की प्रतिभा, जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक का शुभारंभचिरायु की पहल से रामसाय की आंखों में लौटी रोशनी, मेकाहारा रायपुर में ट्रॉमेटिक मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशनजिले में 772 मतदान केन्द्रों का प्रकाशन, 12 नवंबर को आएगी प्रारूप मतदाता सूचीसशक्त नारी,युवा उड़ान थीम पर बलरामपुर में राज्योत्सव,योजनाओं की लगी प्रदर्शनी, लोकनृत्यों से सजी सांस्कृतिक संध्या
आस्थाकोरियाछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

मंदिरों व पंडालो में उमड़ रही भक्तों का सैलाव,,,नवमी पर हवन पूजन के साथ होगा नवरात्र का समापन…

राजपुर। शरदीय नवरात्र पर पुरे क्षेत्र में भक्तिमय का वातावरण बना हुआ है।सभी मंदिरों पांडालों में माता के पुजा अर्चना हेतु श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है।दुर्गा पांडालों में सप्तमी से माता के पट खुलने के बाद श्रद्धालुगण माता के दरबार में भक्ति पूर्वक पुजा करने पहुँच रहें हैं।

      शारदीय नवरात्र अब अंतिम चरण पर है।नगर में माँ महामाया मंदिर सहित दुर्गा पंडालों में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है।नौ दिनों तक चलने वाले इस शारदीय नवरात्र पर पुरे क्षेत्र में भक्तिमय का वातावरण निर्मित है।शहर ही नहीं गाँवों में भी श्रद्धालुगण अपने पूरी भक्तिभाव के साथ मंदिरों एवँ दुर्गा पांडालों में पूजा अर्चना करने पहुँच रहे हैं।इस वर्ष माँ महामाया मंदिर में 77 तेल व 146 घृत के मनोकामना ज्योत जलाई गई है।इसके साथ ही बुधवार को दुर्गा नवमीं के अवसर पर मंदिरों एवँ पंडालो में हवन पूजन व पूर्णाहुति पश्चात कन्या भोजन कराया जाएगा तथा अखंड भंडारे का प्रसाद वितरण किया जाएगा।

       राजपुर में माँ दुर्गा की पूजा के लिए गांधी चौक सहित स्टेट बैंक के पास दुर्गा पंडाल बनाया गया है जहां पुरे नौ दिनों तक माँ दुर्गा की पूजा अर्चना की जा रही हैं। सोमवार से शारदीय नवरात्र प्रारंभ हो गया है, माँ महामाया मंदिर सहित सभी दुर्गा पंडालों में मां दुर्गा की पुरे भक्तिभाव से पूजा अर्चना की जा रही है इसके लिए मंदिरों सहित दुर्गा पांडालों को आकर्षक रूप से सजाया गया है।शारदीय नवरात्र के प्रारंभ होते ही क्षेत्र के सभी श्रद्धालुगण माता के दरबार में पूरे भक्ति भाव से पुजा करने मंदिरों पंडालों में उपस्थित हों रहे हैं।इसके साथ ही बुढाबग़ीचा में माँ काली मंदिर बुढाबग़ीचा समलाई मंदिर नवकी माँ चंद्र घंटा मंदिर बघिमा दुर्गा पंडाल बरियों सहित सभी माता के मंदिरों में शारदीय नवरात्र के अवसर पर पूरे विधिविधान के साथ पुजारी द्वारा पुजा अर्चना कराई जा रही है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!