September 17, 2026 |

BREAKING NEWS

बलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेल
सरगुजासीतापुर

सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज के निर्देश पर स्वर्गीय टीआई रामसाय पैंकरा के शोकाकुल परिवार से मिलने पहुंचे सांसद प्रतिनिधि अनिल तिवारी,परिवार से मिलकर बंधाया ढांढस

सरगुजा:-सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज के निर्देश पर आज सांसद प्रतिनिधि अनिल तिवारी ने सीतापुर के ग्राम सूर पहुंचकर स्वर्गीय टीआई रामसाय पैंकरा के शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उनका दुःख जाना और शोकाकुल परिवार से मिलकर ढांढस बंधाते हुए गमगीन परिवार को दुःख सहने की शक्ति ईश्वर से देने की कामना की है।

आपको बता दे कि विगत दिनों छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के नारायणपुर थाना प्रभारी निरीक्षक रामसाय पैंकरा रायपुर पीएचक्यू से ट्रेनिंग के बाद अपने निज निवास सीतापुर के सूर पहुंचे थे जो अपने पुराने घर में बिजली मरम्मत का काम करने के दौरान विद्युत करंट के चपेट में आ गए थे जिससे उनकी दुखद मृत्यु हो गई थी।

वहीं इसकी सूचना जब सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज तक पहुंची तब उन्होंने स्वयं के दिल्ली में होने के कारण दिवंगत टीआई रामसाय पैंकरा को श्रद्धांजलि दी और अपने सांसद प्रतिनिधि अनिल तिवारी को फोन पर निर्देश देते हुए शोकाकुल परिवार से मिलने के लिए सीतापुर के ग्राम सूर भेजा जहां सांसद प्रतिनिधि अनिल तिवारी और उनके साथ सीतापुर के बीजेपी नेता संजय गुप्ता और पत्रकार रोशन सोनी शोकाकुल परिवार मिलने ग्राम सूर पहुंचे जहां सभी ने शोकाकुल परिवार से मिलकर ढांढस बंधाते हुए स्वर्गीय टीआई रामसाय पैंकरा को श्रद्धांजलि देते हुए शोकाकुल परिवार को दुःख सहने की क्षमता देने ईश्वर से कामना की है।

आपको बता दें कि निरीक्षक रामसाय पैंकरा एक कर्तव्यनिष्ठ और अनुशासित पुलिस अधिकारी के रूप में जाने जाते थे,वहीं उनके असामयिक निधन से पुलिस विभाग सहित पूरे क्षेत्र में शोक व्याप्त है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!