September 17, 2026 |

BREAKING NEWS

बलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेल
क्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

जनपद कार्यालय वाड्रफनगर में पदस्थ लेखपाल व डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार,,,मनरेगा के कर्मचारियों का ईपीएफ का पैसा धोखाधड़ी करने का मामला…

बलरामपुर/वाड्रफनगर। जनपद पंचायत कार्यालय वाड्रफनगर में पदस्थ लेखपाल एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर को पुलिस ने मनरेगा कर्मचारियों के इपीएफ का पैसा धोखाधड़ी कर हस्तांतरित करने के मामले में गिरफ्तार कर लिया है।

       पुलिस से मिली जानकारी में अनुसार दिनांक 29 जुलाई 25 को जनपद पंचायत वाड्रफनगर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मोहम्मद निजामुद्दीन ने वाड्रफनगर चौकी लिखित शिकायत दिया कि जून 2023 से जून 2025 तक जनपद पंचायत वाड्राफनगर में पदस्थ तत्कालीन लेखापाल वीरेंद्र कुमार यादव एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर भगवान सिंह डाटा एंट्री के द्वारा मनरेगा कर्मचारियों के EPF खाते के 1126254 रुपए को भगवान सिंह की पत्नी अंजू सिंह के भारतीय स्टेट बैंक एवं फिनो बैंक स्थित खाते में बेईमानी से छल पूर्वक अंतरित कर कर्मचारियों के हक के पैसे का नुकसान कर धोखाधड़ी करता था। अंजू सिंह के उक्त दोनों खातों का संचालन उसका पति आरोपी भगवान सिंह करता था। आरोपी वीरेंद्र कुमार यादव के मोबाइल पर मनरेगा कर्मचारियों के EPF की राशि जमा करने हेतु OTP आती थी जिसे वह आरोपी भगवान सिंह के सहयोग से उसकी पत्नी के खाते में मनरेगा कर्मचारियों का पैसा जमा करवाता था।

        मुख्य कार्यपालन अधिकारी की रिपोर्ट पर चौकी वाड्रफनगर में अपराध दर्ज कर धारा 316(४),318(३),3(५) bns कायम कर विवेचना में लिया गया। मामला गबन का होने से वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन पर तत्काल टीम गठित कर आरोपियों की पता तलाश की जा रही थी। इसी दौरान आरोपी लेखपाल वीरेंद्र कुमार यादव रामानुजगंज से तथा डाटा एंट्री ऑपरेटर आरोपी भगवान सिंह को छत्तीसगढ़ उत्तर प्रदेश की सीमा फुली डूमर से धर दबोचा गया।आरोपियों को जब चौकी लाकर पूछताछ की गई तो दोनों आरोपियों ने जुर्म करना स्वीकार कर लिया तथा घटना में प्रयुक्त ओटीपी आने वाले मोबाइल हैंडसेट फोन एवं धोखाधड़ी का पैसा अंतरित करने वाले खाता के पास बुक को पेश करने पर उसे जप्त किया गया।पुलिस ने दोनों आरोपियों को दिनांक 29 जुलाई 25 को धारा 316(४),318(३),3(५) bns के तहत गिरफ्तार कर जेएमएफसी न्यायालय वाड्रफनगर में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा दिया गया। प्रकरण में अन्य तथ्यों पर विवेचना जारी है।

        इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी वाड्रफनगर उप निरीक्षक धीरेंद्र तिवारी सहायक उप निरीक्षक पुष्पराज सिंह साइबर आरक्षक आकाश तिवारी आरक्षक देव कुमार आरक्षक रामगोपाल राम बालेश एक्का की सक्रियता रही।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!