September 17, 2026 |

BREAKING NEWS

बलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेल
आस्थाकोरियाक्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

महादेव सट्टा ऐप के मामले में बड़ा खुलासा,शोसल मीडिया में जारी वीडियो,,,अम्बिकापुर के सत्तीपारा निवासी युवक ने एक आरक्षक सहित अन्य लोगों पर लगाये गंभीर आरोप…

सरगुजा। सरगुजा जिले में महादेव सट्टा ऐप के अवैध कारोबार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच एक बड़ा खुलासा करने वाला वीडियो सामने आया है।इस वीडियो में अम्बिकापुर के कई लोगो के नाम के अलावे एक पुलिस आरक्षक पर भी गंभीर आरोप लगाया गया है।वीडियो में पुलिस आरक्षक के द्वारा न केवल इस अवैध नेटवर्क को संरक्षण दिया, बल्कि कथित रूप से उसका संचालन भी किया।

        शक्ति पारा अंबिकापुर निवासी युवक सत्यम केसरी ने एक वीडियो जारी कर कहा है कि उसने 21 फरवरी 2023 से प्रविंद्र सिंह आरक्षक बैच नम्बर 500 ने उसे एवँ उसके साथ अन्य पाँच लोगों को काम पर लगाया।एक महीने अपने गाड़ाघाट स्थित किराए के मकान (रूम नंबर 01) में बुलाया, जहां पहले से ही जिमी भैया, अमित मिश्रा और अन्य लोग मौजूद थे। वहां वाईफाई और अन्य तकनीकी संसाधनों की मदद से कथित तौर पर महादेव सट्टा एप का संचालन हो रहा था। सत्यम ने दावा किया कि उन्हें शुरुआती दिनों में यह नहीं बताया गया कि वे किस काम में लगे हैं। बाद में सच्चाई सामने आने पर जब उन्होंने काम करने से मना किया, तो उन्हें धमकियां दी गईं।

       सत्यम ने सीधे-सीधे आरक्षक प्रविंद्र सिंह (बैच नंबर 500) पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसने उसे और अन्य युवकों को महादेव सट्टा एप के लिए अवैध कार्य में लगाया था।

      सत्यम ने कहा कि मैंने करीब एक महीने काम किया जिसमें आरक्षक प्रविंद्र सिंह को लगभग 48 लाख रुपये का मुनाफा हुआ। लेकिन जब सत्यम ने काम छोड़ने की बात कही, तो आरक्षक ने उसे धमकाते हुए कहा कि मेरी पहुंच IG, SP और दुबई तक है, अगर काम नहीं करोगे तो उठवा दूंगा, फंसा दूंगा।

देखें वीडियो

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!