
बलरामपुर/रघुनाथनगर। पिकप वाहन से मवेशी तस्करी करते 02 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जबकि एक आरोपी फरार हो गया था जिसे बाद में पुलिस ने गिरफ्तार किया है।तस्करी पिकप वाहन में 6 नग मवेशी भरकर बूचड़खाना ले जा रहे थे।
मामला रघुनाथनगर थाना क्षेत्र का है दिनांक 25/04/2025 को थाना प्रभारी रघुनाथनगर जितेन्द्र जायसवाल को विश्वस्थ सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम नवगई, रघुनाथनगर का मुन्नी लाल यादव पिकप वाहन क्रमांक जे. एच.03वी-8095 में अवैध मवेशी पशु भरकर परिवहन करते ग्राम गेनयारी म.प्र. तरफ से बूचड़खाना ले जाने के लिये ग्राम रघुनाथनगर नवगई की तरफ आ रहा है। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी रघुनाथनगर द्वारा ग्राम नवगई पुलिया रोड के पास घेराबंदी कर पिकप वाहन क्रमांक जे.एच.03वी-8095 को रोककर वाहन को चेक किया गया। जाँच करने के दौरान पिकप वाहन के अंदर अवैध 06 नग बैल को रस्सी से सींग में, गर्दन में बांधकर ठूस-ठूस कर भरा हुआ पाया गया। मुन्नी लाल यादव व वाहन चालक गणेश केसरी से मवेशी परिवहन करने के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी मुन्नी लाल यादव व वाहन चालक गणेश केसरी के मवेशियों को बूचड़खाना ले जाने हेतु पशु तस्करी करना स्वीकार किया गया।
थाना प्रभारी रघुनाथनगर द्वारा आरोपियों से अवैध मवेशी बैल परिवहन करने के संबंध में कोई लायसेंस व दस्तावेज नहीं पाए जाने पर आरोपी मुन्नी लाल यादव के कब्जे से 06 रास बैल कीमती लगभग 35000/ रूपये को एवं वाहन चालक गणेश केसरी के कब्जे से पिकप वाहन क्रमांक जे.एच.03वी-8095, जप्त कर लिया है। जबकि एक आरोपी मौका देखकर फरार हो गया। पुलिस ने दोनों आरोपीयों मुन्नी लाल यादव व गणेश केसरी के खिलाफ धारा 4, 6, 10 छ.ग. कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 (1) (घ.) के तहत अपराध पंजीबद्घ करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।वहीँ बाद में फरार तीसरा आरोपी देवकुमार, निवासी केसारी, थाना रघुनाथनगर जो मौके से फरार हो गया था उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है।



