September 16, 2026 |

BREAKING NEWS

राजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेलमवेशी तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारबलरामपुर के 43 होनहारों को लक्ष्य शिक्षण संस्थान देगा निशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग,ग्राउंड में युद्धस्तर पर तैयारी शुरूअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने सरगुजा संभाग में किया संगठन विस्तार,उदय पण्डो और रूपेश यादव को मिली कमानजंगल की लकड़ी काटने से मना करने पर तलवार लहराकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तारदहेज की मांग से तंग आकर नवविवाहिता ने की आत्महत्या, पति और ससुर गिरफ्तारभाजपा जिला महामंत्री संजय सिंह की माताजी चम्पा देवी का निधन,क्षेत्र में शोक की लहर
चुनावछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशराजनीतिलाइफस्टाइल

मतगणना कार्य को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश,,,3 दिसम्बर को लाईवलीहुड कालेज भेलवाडीह में होगी मतगणना…

बलरामपुर। कलेक्टर रिमिजियुस एक्का की अध्यक्षता में संयुक्त जिला कार्यालय भवन के सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रिमिजियुस एक्का ने मतगणना की तैयारियों की समीक्षा कर निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशों के पालन करते हुऐ पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ मतगणना प्रक्रिया को निर्विघ्न सम्पन्न करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कहा कि 03 दिसम्बर को मतगणना का कार्य होना है इसलिए मतगणना स्थल सभी आवश्यक तैयारियां एवं व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर लें। साथ ही मतगणना दिवस मतगणना स्थल पर अधिकारी एवं कर्मचारी, आवश्यक सामग्री, संचार, विद्युत आपूर्ति, टेंट एवं बैठक व्यवस्था, पेयजल एवं साफ सफाई, लेबर कार्य व्यवस्था, चिकित्सा सुविधा आदि बुनियादी व्यवस्था के संबंध में चर्चा कर सभी व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने को कहा। कलेक्टर श्री एक्का ने जिले में हुए धान खरीदी के संबंध में जानकारी लेते हुए काटे गये टोकन, कुल खरीदी और बारदाने की उपलब्धता की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि धान खरीदी के काम को प्राथमिकता से संपादित करते हुए किसानों से धान खरीदी तथा खरीदी बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने बदलते मौसम को ध्यान रखते हुए धान को पानी से बचाने के लिए तिरपाल की व्यवस्था हेतु आवश्यक निर्देश भी दिए।
बैठक में अपर कलेक्टर एस.एस. पैकरा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी अमित श्रीवास्तव, संयुक्त कलेक्टर आर.एन. पाण्डेय, श्रीमती रुचि शर्मा, डिप्टी कलेक्टर, सर्व अनुविभागीय अधिकारी राजस्व तथा सर्व जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!