November 1, 2026 |

BREAKING NEWS

पटवारियों को हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने का अल्टीमेटम,संभाग के सभी 819 पटवारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देशमीडिया कर्मियों के लिए स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा सुरक्षा योजना,योजना के प्रारूप पर आज से सुझाव आमंत्रितस्कॉर्पियो में क्रूरतापूर्वक मवेशी भरकर झारखंड ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,वाहन और मवेशी जप्तमां पर कुदाली से जानलेवा हमला करने वाला कलयुगी बेटा गिरफ्तारकोरिया में संभागीय आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,56 लीटर अवैध महुआ व हड़िया शराब जब्तराजपुर के अग्रसेन भवन में विधानसभा स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मेलन संपन्न,वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान2 नवंबर को सजेगा राज्योत्सव का भव्य मंच,’सशक्त नारी, युवा उड़ान’ थीम पर जुटेंगे ख्याति प्राप्त और स्थानीय कलाकारचेकडैम निर्माण में गुणवत्ता से समझौता पड़ा भारी,तकनीकी सहायक की संविदा समाप्तउल्लास कार्यक्रम के तहत दीपावली की पूर्व संध्या पर जिलेभर में जलेगा ‘एक दीप साक्षरता का’कलेक्टर ने किया राज्योत्सव स्थल का निरीक्षण, मौसम को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएँ समय पूर्व सुनिश्चित करने के निर्देश
गैजेट्सचुनावछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षा

सार्वजनिक स्थल शांत परिक्षेत्र घोषित,,,निर्धारित सीमा से अधिक ध्वनि प्रदूषण करने वालों पर होगी कार्यवाही…

बलरामपुर। कलेक्टर रिमिजियुस एक्का ने जिले के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर ध्वनि विस्तारक यंत्र के संबंध में आदेश जारी किया है। माननीय उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ के द्वारा पारित आदेश के अनुपालन में कलेक्टर रिमिजियुस एक्का ने छत्तीसगढ़ कोलाहल नियंत्रण अधिनियम 1985 की धारा 5(2)(ग), धारा 10(2) एवं धारा 18 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए अस्पताल, शिक्षण संस्थाएं एवं छात्रावास, सिविल एवं राजस्व न्यायालय, तथा धार्मिक संस्थाओं के 100 मीटर की परिधि को शांत परिक्षेत्र घोषित किया है। इन शांत परिक्षेत्रों में कम से कम 100 मीटर की दूरी तक पटाखे फोड़े जाने, प्रेसर या म्यूजिकल हार्न तथा अन्य किसी भी प्रकार के साउंड एम्प्लीफायर का उपयोग प्रतिबंतिध होगा। कलेक्टर ने बताया कि ध्वनि की सीमा औद्योगिक क्षेत्र में दिन के समय प्रातः 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक 75 डेसिबल और रात्रि के समय रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक 70 डेसिबल, वाणिज्यिक क्षेत्र में दिन के समय 65 और रात्रि में 55 डेसिबल, आवासीय क्षेत्र में दिन के समय 55 डेसिबल, रात्रि में 45 डेसिबल तथा शांत परिक्षेत्र में दिन के समय 50 डेसिबल व रात्रि में 40 डेसिबल से अधिक नहीं होना चाहिए। साथ ही कलेक्टर ने अनुविभागों/तहसीलों में धारा 05, 06, 07 एवं 08 में उल्लेखित अनुसार आवेदन प्राप्त होने पर अनुसंशा प्रदान किये जाने तथा छत्तीसगढ़ कोलाहन नियंत्रण 1985 की धारा 13(1) एवं (2) में उल्लेखित राष्ट्रीय सामाजिक, धार्मिक स्थान (परिसर) जहां ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग परम्परा के अनुरूप किया जाता है को मुक्त रखे जाने के लिए संबंधित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व तथा तहसीलदारों को विहित अधिकारी नियुक्त किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!