
बलरामपुर/शंकरगढ़। लरंग साय सेवा समिति के तत्वावधान में भारतीय जनता पार्टी के आधार स्तंभ, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सरगुजा अंचल के विकास पुरुष स्वर्गीय ‘काका’ लरंग साय जी की भव्य प्रतिमा का अनावरण उनके पैतृक ग्राम जशवंतपुर में आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 28 अक्टूबर 2026 (बुधवार) को दोपहर 12:00 बजे ग्राम चिरई, जशवंतपुर (विकासखंड शंकरगढ़, जिला बलरामपुर) में संपन्न होगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय होंगे। इस अवसर पर प्रदेश सरकार के कई प्रमुख मंत्री, सांसद और विधायक विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। आमंत्रित अतिथियों में आदिम जाति विकास एवं कृषि मंत्री रामविचार नेताम, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े। सरगुजा सांसद चिन्तामणी महाराज, पूर्व केंद्रीय मंत्री व विधायक श्रीमती रेणुका सिंह, एवं पूर्व सांसद कमल भान सिंह मराबी। प्रबोध मिंज (लुण्ड्रा), राम कुमार टोप्पो (सीतापुर), श्रीमती रायमुनी भगत (जशपुर), श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा (सामरी), श्रीमती शकुंतला पोर्ते (प्रतापपुर), एवं भुलन सिंह मरावी (प्रेमनगर) शामिल होंगे।
अन्य विशिष्ट अतिथि में सनातन संत समाज आश्रम सामरवार के अध्यक्ष पूज्य बबरू वाहन महाराज, उत्तर क्षेत्र विकास प्राधिकरण सरगुजा की उपाध्यक्ष श्रीमती गोमती साय, भाजपा प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह, गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष अनुराग सिंह देव, वन विकास निगम अध्यक्ष रामसेवक पैकरा, माता राजमोहिनी देवी आश्रम की संरक्षिका श्रीमती रामबाई, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हीरामुनी निकुंज, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष रामकिशुन सिंह, पूर्व संसदीय सचिव सिद्धनाथ पैंकरा, पूर्व हस्तशिल्प बोर्ड अध्यक्ष अनिल सिंह मेजर, पूर्व विधायक विजय नाथ सिंह, भाजपा प्रदेश मंत्री शिवनाथ यादव एवं भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल सहित क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक शामिल होंगे।
लरंग साय सेवा समिति के अध्यक्ष रामलखन सिंह, सचिव बुधनाराम एवं कोषाध्यक्ष खगेश साय ने क्षेत्रवासियों और सर्वसमाज से इस ऐतिहासिक प्रतिमा अनावरण समारोह में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।



