November 1, 2026 |

BREAKING NEWS

कोरिया में संभागीय आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,56 लीटर अवैध महुआ व हड़िया शराब जब्तराजपुर के अग्रसेन भवन में विधानसभा स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मेलन संपन्न,वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान2 नवंबर को सजेगा राज्योत्सव का भव्य मंच,’सशक्त नारी, युवा उड़ान’ थीम पर जुटेंगे ख्याति प्राप्त और स्थानीय कलाकारचेकडैम निर्माण में गुणवत्ता से समझौता पड़ा भारी,तकनीकी सहायक की संविदा समाप्तउल्लास कार्यक्रम के तहत दीपावली की पूर्व संध्या पर जिलेभर में जलेगा ‘एक दीप साक्षरता का’कलेक्टर ने किया राज्योत्सव स्थल का निरीक्षण, मौसम को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएँ समय पूर्व सुनिश्चित करने के निर्देश‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर विचार रखेंगे बलरामपुर के युवा,3 नवंबर को जिला स्तरीय युवा संसदसूरजपुर में आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,22 लीटर अवैध महुआ व मध्य प्रदेश की विदेशी शराब जब्तबलरामपुर जिले में भारी बारिश की आशंका, 29 अक्टूबर को सभी स्कूलों में छुट्टी घोषितपूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय लरंग साय की प्रतिमा का वर्चुअल अनावरण,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी 202 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात
आस्थाकोरियाछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरसरगुजासीतापुरसुरजपुर

कलेक्टर ने राजपुर,शंकरगढ़ का किया दौरा,घटिया नाली निर्माण पर ठेकेदार को नोटिस

बलरामपुर। कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने राजपुर और शंकरगढ़ विकासखंड के सुदूर व अनछुए गांवों का सघन मैराथन दौरा कर शासकीय योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन का जायजा लिया। इस दौरान बेहतर कार्य करने वाली स्व-सहायता समूह की महिलाओं की सराहना की गई, वहीं विकास कार्यों में लापरवाही और गुणवत्ताहीन निर्माण पर सख्त रुख अपनाते हुए ठेकेदार को नोटिस जारी करने व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का मानदेय रोकने के निर्देश दिए गए।

​पतरापारा में लखपति दीदियों से आत्मीय संवाद

प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत चिन्हित ग्राम पतरापारा में कलेक्टर ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) से जुड़ी महिलाओं की बाड़ी व सब्जी उत्पादन का प्रत्यक्ष अवलोकन किया। बैंक लिंकेज से ऋण लेकर टमाटर, मिर्च, गोभी आदि उपजा रहीं महिलाओं की मेहनत की उन्होंने तारीफ की। इस दौरान श्रीमती सोनिया शांडिल्य द्वारा भेंट किए गए ताजे टमाटरों में से कलेक्टर ने प्रतीक स्वरूप एक टमाटर स्वीकार कर उनके परिश्रम का सम्मान किया। कलेक्टर ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर नए आंगनबाड़ी केंद्र का प्रस्ताव भेजने तथा पेयजल व बिजली आपूर्ति दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

​पोषण आहार में अनियमितता पर कार्यकर्ता का मानदेय रोका

राजपुर विकासखंड अंतर्गत हरिजनपारा आंगनबाड़ी केंद्र में कलेक्टर ने बच्चों के बीच बैठकर उनसे बातचीत की, खिलौने बांटे और परिसर में पोषण वाटिका विकसित करने के निर्देश दिए। वहीं कुन्दी खुर्द आंगनबाड़ी केंद्र के निरीक्षण में रेडी-टू-ईट व दलिया स्टॉक पंजी से मेल नहीं खाने तथा बच्चों को समय पर नाश्ता न मिलने पर कड़ी नाराजगी जताई। कलेक्टर ने संबंधित कार्यकर्ता का मानदेय रोकने के निर्देश देते हुए कहा कि बच्चों के पोषण आहार में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

इसके अलावा उन्होंने ग्राम पंचायत पोड़ी खुर्द के आमाकोना स्थित बहुउद्देशीय केंद्र, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, पीएम जनमन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और पहाड़ी कोरवा कन्या शिक्षा आवासीय परिसर का जायजा लेकर अध्ययन-अध्यापन, स्वच्छता और भोजन व्यवस्था को परखा।

​घटिया नाली निर्माण पर काम रुकवाया, ठेकेदार को नोटिस

बेलकोना के धारा नगर में हरिनलेटा मार्ग पर बनाई जा रही नाली के निरीक्षण के दौरान गिट्टी व अन्य निर्माण सामग्री की खराब गुणवत्ता देखकर कलेक्टर ने तत्काल कार्य रुकवा दिया। उन्होंने निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार के समझौते से इनकार करते हुए ठेकेदार को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने निर्माणाधीन आश्रम भवन का निरीक्षण कर तय मानकों के अनुसार निर्माण सुनिश्चित कराने को कहा।

​जल जीवन मिशन व कृषि सेवा केंद्र की समीक्षा

शंकरगढ़ विकासखंड के ग्राम मानपुर में जल जीवन मिशन के तहत घरों में लगे नल कनेक्शनों की पड़ताल की गई तथा सब-इंजीनियर को शत-प्रतिशत जलापूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके पश्चात राजपुर स्थित एफपीओ कृषि सेवा केंद्र का अवलोकन कर किसानों को उचित मूल्य पर समय से खाद-बीज और जरूरी सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!