November 1, 2026 |

BREAKING NEWS

कोरिया में संभागीय आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,56 लीटर अवैध महुआ व हड़िया शराब जब्तराजपुर के अग्रसेन भवन में विधानसभा स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मेलन संपन्न,वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान2 नवंबर को सजेगा राज्योत्सव का भव्य मंच,’सशक्त नारी, युवा उड़ान’ थीम पर जुटेंगे ख्याति प्राप्त और स्थानीय कलाकारचेकडैम निर्माण में गुणवत्ता से समझौता पड़ा भारी,तकनीकी सहायक की संविदा समाप्तउल्लास कार्यक्रम के तहत दीपावली की पूर्व संध्या पर जिलेभर में जलेगा ‘एक दीप साक्षरता का’कलेक्टर ने किया राज्योत्सव स्थल का निरीक्षण, मौसम को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएँ समय पूर्व सुनिश्चित करने के निर्देश‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर विचार रखेंगे बलरामपुर के युवा,3 नवंबर को जिला स्तरीय युवा संसदसूरजपुर में आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,22 लीटर अवैध महुआ व मध्य प्रदेश की विदेशी शराब जब्तबलरामपुर जिले में भारी बारिश की आशंका, 29 अक्टूबर को सभी स्कूलों में छुट्टी घोषितपूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय लरंग साय की प्रतिमा का वर्चुअल अनावरण,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी 202 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरलाइफस्टाइलव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

यात्री बसों का किराया बढ़ा, साधारण बस में अब प्रथम 5 किलोमीटर के लिए 10 रुपये

बलरामपुर। राज्य शासन के परिवहन विभाग ने यात्री बसों के किराए में वृद्धि की है। मोटर यान अधिनियम, 1988 की धारा 67(1) के तहत 8 अक्टूबर 2026 को छत्तीसगढ़ राजपत्र (असाधारण) में प्रकाशित अधिसूचना के अनुसार नई दरें राजपत्र में प्रकाशन की तिथि से प्रभावशील हो गई हैं। यह अधिसूचना 11 मार्च 2025 की पूर्व अधिसूचना को अधिक्रमित करती है और नगर सेवाओं को छोड़कर अन्य प्रक्रम वाहनों पर लागू होगी। जिला परिवहन अधिकारी बलरामपुर-रामानुजगंज ने आम जनता की जानकारी के लिए नई दरों की सूचना जारी की है।

वोल्वो, स्कैनिया, मर्सिडीज जैसी सुपर लक्जरी वातानुकूलित सेवाओं से भिन्न बसों में अब साधारण बस सेवा का किराया प्रथम 5 किलोमीटर के लिए 10 रुपये प्रति यात्री तथा इसके बाद 1.75 रुपये प्रति किलोमीटर होगा। साधारण रात्रिकालीन बस सेवा में यह किराया 10 प्रतिशत अधिक रहेगा। डीलक्स बस सेवा, डीलक्स रात्रिकालीन सेवा तथा बिना वातानुकूलन वाली डीलक्स शयनयान एवं अर्द्ध-शयनयान कोच सेवा में प्रथम 5 किलोमीटर के लिए 12 रुपये प्रति यात्री और इसके बाद 2.20 रुपये प्रति किलोमीटर किराया लगेगा। वातानुकूलित डीलक्स शयनयान एवं अर्द्ध-शयनयान कोच सेवा में प्रथम 5 किलोमीटर के लिए 12 रुपये तथा इसके बाद सीट और बर्थ दोनों के लिए 3.20 रुपये प्रति यात्री प्रति किलोमीटर की दर निर्धारित की गई है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!