
बलरामपुर। मिशन आचार्य के तहत आज बैगलेस डे पर जिले के बलरामपुर और राजपुर विकासखंड के प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई।
किताबों के बोझ से मुक्त इस दिन बच्चों ने प्रश्नोत्तरी में उत्साह से भाग लिया और प्रतियोगिता के माध्यम से सीखने के प्रति उनकी रुचि साफ दिखाई दी।
इसी क्रम में जिला मिशन समन्वयक श्री चन्द्र भूषण ने राजपुर विकासखंड के माध्यमिक शाला बड़ौली, खोड़रो और बारियों का आकस्मिक निरीक्षण कर प्रतियोगिता का जायजा लिया।
बच्चों की सक्रिय भागीदारी और उत्साह को देखते हुए उन्होंने प्रधान पाठकों को प्रत्येक शनिवार को विषय बदलकर क्विज आयोजित करने के निर्देश दिए, ताकि विद्यार्थियों में सभी विषयों की समझ गहरी हो और पढ़ाई रोचक बनी रहे। साथ ही नवंबर माह तक पूरा पाठ्यक्रम पूर्ण कराने के निर्देश भी दिए गए।



