November 1, 2026 |

BREAKING NEWS

कोरिया में संभागीय आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,56 लीटर अवैध महुआ व हड़िया शराब जब्तराजपुर के अग्रसेन भवन में विधानसभा स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मेलन संपन्न,वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान2 नवंबर को सजेगा राज्योत्सव का भव्य मंच,’सशक्त नारी, युवा उड़ान’ थीम पर जुटेंगे ख्याति प्राप्त और स्थानीय कलाकारचेकडैम निर्माण में गुणवत्ता से समझौता पड़ा भारी,तकनीकी सहायक की संविदा समाप्तउल्लास कार्यक्रम के तहत दीपावली की पूर्व संध्या पर जिलेभर में जलेगा ‘एक दीप साक्षरता का’कलेक्टर ने किया राज्योत्सव स्थल का निरीक्षण, मौसम को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएँ समय पूर्व सुनिश्चित करने के निर्देश‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर विचार रखेंगे बलरामपुर के युवा,3 नवंबर को जिला स्तरीय युवा संसदसूरजपुर में आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,22 लीटर अवैध महुआ व मध्य प्रदेश की विदेशी शराब जब्तबलरामपुर जिले में भारी बारिश की आशंका, 29 अक्टूबर को सभी स्कूलों में छुट्टी घोषितपूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय लरंग साय की प्रतिमा का वर्चुअल अनावरण,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी 202 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

ओबरी के आंगनबाड़ी में नन्हे हाथों तक पहुंचे खिलौने, प्रशासन ने दिया संवेदनशीलता का संदेश

बलरामपुर। कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के मार्गदर्शन में संचालित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज ग्राम ओबरी के आंगनबाड़ी केंद्र में डिप्टी कलेक्टर सुश्री प्रज्ञा नायक एवं अतिरिक्त तहसीलदार बलरामपुर श्रीमती कावेरी मुखर्जी ने बच्चों को खिलौने भेंट किए। अधिकारियों ने बच्चों के बीच समय बिताया, उनसे आत्मीयता से बातचीत की और खिलौने पाकर उनके चेहरों पर आई मुस्कान ने इस पहल को सार्थक बना दिया।


आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के जीवन की पहली पाठशाला होते हैं, जहां पोषण और देखभाल के साथ उनके सीखने की नींव रखी जाती है। इस उम्र में खिलौने केवल मनोरंजन का साधन नहीं होते, बल्कि बच्चों की कल्पनाशीलता, जिज्ञासा और मानसिक विकास को भी बढ़ावा देते हैं। ग्रामीण अंचल के ऐसे केंद्रों में खेल सामग्री उपलब्ध कराना बच्चों को आनंददायी वातावरण में सीखने का अवसर देता है और उन्हें नियमित रूप से केंद्र आने के लिए प्रेरित करता है।


सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जिला प्रशासन यह संदेश दे रहा है कि शासन-प्रशासन की जिम्मेदारी केवल योजनाओं के क्रियान्वयन तक सीमित नहीं, बल्कि समाज के सबसे छोटे और कोमल वर्ग के प्रति संवेदना और अपनत्व भी उसका अभिन्न हिस्सा है। अधिकारियों की यह पहल सेवा, करुणा और मानवीय मूल्यों का उदाहरण है, जो समाज को भी जरूरतमंद बच्चों के प्रति आगे आने की प्रेरणा देती है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!