September 17, 2026 |

BREAKING NEWS

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेलमवेशी तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारबलरामपुर के 43 होनहारों को लक्ष्य शिक्षण संस्थान देगा निशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग,ग्राउंड में युद्धस्तर पर तैयारी शुरूअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने सरगुजा संभाग में किया संगठन विस्तार,उदय पण्डो और रूपेश यादव को मिली कमानजंगल की लकड़ी काटने से मना करने पर तलवार लहराकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार
आस्थाकोरियाचुनावछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिसरगुजासीतापुरसुरजपुर

अभाविप जिला बलरामपुर,इकाई राजपुर की नवीन नगर कार्यकारिणी घोषित,अजित यादव बने नगर मंत्री

राजपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जिला बलरामपुर, इकाई राजपुर की नवीन नगर कार्यकारिणी की घोषणा संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में नवीन दायित्वों की घोषणा की गई।

अजित यादव को नगर मंत्री अनुराग यादव, आलोक कुशवाहा, तुलेश्वर यादव एवं पूर्णिमा दास को नगर सह मंत्री का दायित्व सौंपा गया। इसके साथ ही संगठन के अन्य कार्यकर्ताओं को भी विभिन्न दायित्व प्रदान किए गए।

इस अवसर पर अभाविप जिला संयोजक विकास महतो प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने नवीन दायित्व प्राप्त करने वाले सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएँ एवं बधाई प्रेषित करते हुए संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति एवं विद्यार्थी हित से जुड़े विषयों पर मार्गदर्शन दिया।

जिला संयोजक विकास महतो ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, छात्र हित, समाज हित एवं राष्ट्र निर्माण के उद्देश्य से निरंतर कार्य करने वाला संगठन है। उन्होंने नवीन दायित्वान कार्यकर्ताओं से संगठन की विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि छात्र शक्ति ही राष्ट्र शक्ति है और विद्यार्थी परिषद का प्रत्येक कार्यकर्ता समाज एवं राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए कार्य करता है। उन्होंने सभी नवीन कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा राजपुर क्षेत्र में छात्र हित एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों को प्रभावी ढंग से उठाने की अपेक्षा व्यक्त की।

नवीन दायित्व प्राप्त करने वाले कार्यकर्ताओं ने संगठन के प्रति निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने नवीन कार्यकारिणी के सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दीं।

अभाविप की नवीन कार्यकारिणी के नेतृत्व में राजपुर इकाई द्वारा आगामी समय में विद्यार्थी हित, समाज हित एवं राष्ट्र हित से जुड़े कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!