
सूरजपुर/प्रेमनगर। सेना और अर्धसैनिक बलों में करियर बनाने का सपना देख रहे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेमनगर (सूरजपुर) में 40 दिवसीय विशेष डिफेंस ट्रेनिंग कैंप का आयोजन होने जा रहा है। ‘छत्तीसगढ़ डिफेंस एकेडमी’ द्वारा जारी प्रचार सामग्री के अनुसार, यह प्रशिक्षण 1 दिसंबर 2026 से 10 जनवरी 2027 तक संचालित किया जाएगा।
150 में से 110 सीटें भरने का दावा
आयोजकों के अनुसार इस कैंप में कुल 150 सीटें निर्धारित की गई हैं, जिनमें से 110 सीटें भर चुकी हैं और केवल 40 सीटें शेष हैं। सीमित सीटों के चलते प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए पूरे 40 दिनों का कोर्स पूरा करना अनिवार्य रखा गया है।
इन प्रमुख भर्तियों की कराई जाएगी तैयारी
प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को शारीरिक दक्षता (फिजिकल ट्रेनिंग) और लिखित परीक्षा दोनों की तैयारी कराई जाएगी। इसके तहत प्रमुख रूप से:
- डिफेंस सर्विसेज: NDA, CDS, Navy, Air Force, AFCAT, Army GD/Technical/Clerk
- पैरामिलिट्री व पुलिस: SSC GD, ITBP, CRPF, BSF, CISF, Assam Rifles, Coast Guard एवं CG Police
आवास निःशुल्क, भोजन का देना होगा शुल्क
प्रचार सामग्री के मुताबिक प्रशिक्षण, आवास, पेयजल, खेल मैदान, साफ-सफाई और सुरक्षा जैसी व्यवस्थाएं पूरी तरह निःशुल्क रहेंगी। हालांकि, भोजन (मेस) के लिए अभ्यर्थियों को निर्धारित शुल्क देना होगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे प्रवेश से पूर्व भोजन शुल्क व अन्य नियमों की स्पष्ट जानकारी ले लें।
पात्रता व आवेदन प्रक्रिया
17 वर्ष से अधिक आयु के इच्छुक युवक-युवतियां इस प्रशिक्षण के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- ऑनलाइन आवेदन: गूगल फॉर्म के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है।
- व्हाट्सएप रजिस्ट्रेशन: ऑनलाइन फॉर्म भरने में असमर्थ अभ्यर्थी अपने व्हाट्सएप से मोबाइल नंबर 8817925653 पर अपना नाम, पता, मोबाइल नंबर और शैक्षणिक योग्यता लिखकर भेज सकते हैं।
आगामी अग्निवीर भर्ती के लिहाज से अहम
जनवरी 2027 में छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए प्रस्तावित अग्निवीर भर्ती रैली को देखते हुए दिसंबर-जनवरी का यह प्रशिक्षण अभ्यर्थियों के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकता है। आयोजकों का दावा है कि इससे पूर्व 2023 से सोनहत (कोरिया) में यह प्रशिक्षण संचालित हो रहा था, जिसे इस बार स्थान परिवर्तन कर प्रेमनगर में आयोजित किया जा रहा है।



