September 17, 2026 |

BREAKING NEWS

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेलमवेशी तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारबलरामपुर के 43 होनहारों को लक्ष्य शिक्षण संस्थान देगा निशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग,ग्राउंड में युद्धस्तर पर तैयारी शुरूअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने सरगुजा संभाग में किया संगठन विस्तार,उदय पण्डो और रूपेश यादव को मिली कमानजंगल की लकड़ी काटने से मना करने पर तलवार लहराकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार
आस्थाकोरियाछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

विश्व आदिवासी दिवस पर उमड़ा जनसैलाब,भव्य रैली और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां बनीं आकर्षण का केंद्र

राजपुर। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर राजपुर स्थित धान मंडी प्रांगण में आदिवासी समाज द्वारा एक विशाल और भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्रभर से हज़ारों की संख्या में आदिवासी समाज के लोग पारंपरिक वेशभूषा, हाथों में पीले झंडे और अपनी समृद्ध सांस्कृतिक झलक के साथ शामिल हुए।

धान मंडी प्रांगण में आयोजित आमसभा में वक्ताओं ने समाज की एकजुटता और संस्कृति पर बल दिया। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि आदिवासी समाज की असली पहचान उसकी विशिष्ट संस्कृति, जल-जंगल-जमीन और परंपराओं में निहित है। इसे भावी पीढ़ियों के लिए सुरक्षित रखना हम सभी का परम दायित्व है। यह आयोजन आदिवासी समाज की एकता, सांस्कृतिक धरोहर और सामाजिक शक्ति का शानदार प्रतीक बनकर उभरा।

मंडी प्रांगण में आमसभा के पश्चात एक विशाल रैली निकाली गई, जो नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए सरगुजा पेट्रोल पंप तक पहुंची। रैली में महिलाएं, पुरुष, युवा एवं बुजुर्ग भारी उत्साह के साथ शामिल हुए। हाथों में पीले झंडे और समाज के गूंजते नारों के साथ माहौल पूरी तरह से उत्सवमय हो गया। इस दौरान युवाओं की टोली डीजे की धुन पर थिरकती और अपनी परंपरा का जश्न मनाती नज़र आई।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि लालसाय मिंज एवं डॉ. प्रतिम राम रहे,एवँ कार्यक्रम के ​आयोजक कृष्णनाथ टोप्पो थे।इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष दयासागर सिंह पैकरा, अनिल खलखो, देवबली, सुनील केरकेट्टा, आलोक सिंह, अनिल भारती, रवि प्रताप मरावी, तेज प्रताप शांडिल्य, रंजीत बड़ा, पारसनाथ सहित समाज के कई पदाधिकारी एवं भारी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!